Wednesday, October 4, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

Balwant Rawat by Balwant Rawat
December 29, 2022
in उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

*खेल महाकुम्भ खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का देता है अवसर-रेखा आर्या*

*खिलाड़ियों की भोजन थाली को किया गया 150 से बढ़ाकर 225 रुपये*

*न्याय,ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि मे की गई बढ़ोतरी*

*महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31.18 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शूटिंग रेंज का भी किया लोकार्पण*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ*

 

*देहरादून*: आज रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का मशाल जलाकर शुभारंभ किया।इस खेल महाकुंभ में 13 जनपदों की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा अपने मलखम्ब की खेल विधा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया गया, साथ ही इस दौरान मुर्गा झपट,दौड़ सहित कई अन्य खेल भी आयोजित किये गए।वहीं विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री ने सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की भोजन थाली जो कि पूर्व में 150 रुपये थी उसकी धनराशि को बढ़ाकर 225 की घोषणा की। साथ ही न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर ,जिला स्तर और राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की धनराशि में भी बढ़ोतरी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जहां पूर्व में न्याय पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों को कोई प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था नही थी इसे बढ़ाने की घोषणा की। जहां अब प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को 300 रुपये,दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को 200 और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों के लिए 150 रुपये की घोषणा की।

इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर प्रथम राशि जो 300 थी इसे बढ़ाकर500 ,दूसरे स्थान वालो के लिए 200 से बढ़ाकर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों की राशि को 150 से बढ़ाकर 300 किया गया।

वहीं जिला स्तर पर प्रथम राशि 700 से बढ़ाकर 800,दूसरे स्थान की राशि को 500 से 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों की राशि को 300 से 400 किया गया।

राज्य स्तर पर प्रथम जो राशि 1 हजार थी इसे 1500 किया गया ,दूसरे स्थान की राशि को 600 से बढ़ाकर 1 हजार और तीसरे स्थान की राशि को 400 से बढ़ाकर 700 किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रतिबद्ध है ।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने आभार जताया । कहा कि आज खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेलो की भूमि के नाम से जाना जाए।उन्होंने कहा कि यह खेल महाकुम्भ खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का एक मंच है ।आज हमारे खिलाड़ी देश के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।खेल महाकुम्भ के सुअवसर पर विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने राष्ट्रीय खेल की शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन हेतु रु0 31.18 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शूटिंग रेंज का भी लोकार्पण किया। खेल मंत्री ने कहा कि इस खेल महाकुंभ में लगभग चार लाख प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अभी तक प्रतिभाग किया है जो कि एक नई उपलब्धि है।

इस अवसर पर रायपुर से विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ जी,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण श्री जितेंद्र सोनकर जी,संयुक्त निदेशक खेल श्री धर्मेंद्र भट्ट जी,संयुक्त निदेशक श्री अजय अग्रवाल जी,उपनिदेशक श्री शक्ति सिंह जी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरुंग जी सहित अधिकारीगण ,कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा रेखा आर्या

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई

शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती

ShareSendTweet
Previous Post

उप जिलाधिकारी घनसाली के एन गोस्वामी ने बैठक आयोजित कर दी जानकारी

Next Post

नगरपालिका चम्बा की टीम के द्वारा घर घर जाकर लोगो को किया जा रहा जागरूक

Related Posts

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा रेखा आर्या

September 24, 2023
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई
उत्तराखण्ड

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई

September 18, 2023
शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती
उत्तराखण्ड

शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती

September 13, 2023
डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिए निरीक्षण करने के निर्देश
उत्तराखण्ड

डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिए निरीक्षण करने के निर्देश

September 9, 2023
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की
उत्तराखण्ड

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की

September 8, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया 941. 39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया 941. 39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

September 8, 2023
Next Post
नगरपालिका चम्बा की टीम के द्वारा घर घर जाकर लोगो को किया जा रहा जागरूक

नगरपालिका चम्बा की टीम के द्वारा घर घर जाकर लोगो को किया जा रहा जागरूक

Recent Posts

  • टिहरी जनपद के पूर्णानंद खेल मैदान मुनिकीरेती मे आज से राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2023 का हुआ आगाज
  • टिहरी जिले मे आज दोपहर महसूस किए गए भूकंप के झटके
  • श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल किये घोषित
  • नगर पालिका परिषद देवप्रयाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा किया गया राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2023 की तैयारियों का जायजा दिए निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!