टिहरीः बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां! जाखणीधार ब्लॉक में आवासीय भवन की छत क्षतिग्रस्त, घायल वृद्ध महिला जिला अस्पताल को रैफर

Spread the love

टिहरी। उत्तराखण्ड में बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के चलते भूस्खलन से लोग सहमे हुए हैं। टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक के मथल गांव में आवासीय भवन की छत क्षतिग्रस्त होने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नंदगांव के मथल तोक में रविवार को एक आवासीय भवन की छत टूटने से घर के अंदर रह रही 70 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी स्व. सुंदरु घायल हो गई। राजस्व उप निरीक्षक नंदगांव भगवती प्रसाद मंमगाई ने बताया कि महिला के सिर और कंधे पर चोट पर आई है। घटना की सूचना से मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायल महिला को सीएचसी पिलखी में भर्ती करवाया, जहां प्रथामिक उपचार के बाद महिला को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि महिला के सिर और कंधे पर चोट आई है। घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि भवन की छत टूटने के दौरान कमरे में मुन्नी देवी के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था।


Spread the love
error: Content is protected !!