टिहरीः नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी! गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक, विधायक उपाध्याय ने की अभियान की सराहना

Spread the love

टिहरी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान पुलिस द्वारा अलग-अलग अभियान चलाकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में आज टिहरी पुलिस ने गोष्ठी का आयोजन कर नशे के दुष्प्रभाव बताए। इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय भी इस गोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रही है, जो चिंतनीय है। ऐसे में हम सभी को पुलिस के अभियान में सहयोग करते हुए नशे के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सभी को आगे आने चाहिए और नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं गोष्ठी में एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि नशे को लेकर आज जागरूकता की जरूरत है। पुलिस को इसके लिये आम लोगों के सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है ऐसे में देश के भविष्य को बचाने के लिए सभी को आगे आना ही होगा। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की।


Spread the love
error: Content is protected !!