Tuesday, March 21, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी : 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ पानीपत, हरियाणा के 03 युवक गिरफ्तार।

Balwant Rawat by Balwant Rawat
February 19, 2022
in उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी : 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ पानीपत, हरियाणा के 03 युवक गिरफ्तार।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर उत्तरकाशी पुलिस की पैनी नजर, 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ पानीपत, हरियाणा के 03 युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुये धरासू पुलिस ने 1 किलो 786 ग्राम अवैध चरस के साथ पानीपत, हरियाणा के 03 युवक गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम को एसपी उत्तरकाशी ने दिया 5000 रु0/ का पुरस्कार
फिल्म उड़ता पंजाब की तरह वर्तमान परिदृष्य में नशे का प्रचलन दिनोदिन बढता जा रहा है, विशेषकर नौजवान दिन-प्रतिदिन नशे के चंगुल में फंसते चले जा रहे हैं, यह कुरीति समाज के लिए एक मुख्य चुनौती बनती जा रही है, आये दिन युवा अफीम, चरस, स्मैक आदि नशीले पदार्थों के आदी बनकर अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। समाज से इस कुरीति को खत्म करने के पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड व पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड के निर्देशन में उत्तरकाशी जनपद के पुलिस अधीक्षक पी.के. राय ने उत्तरकाशी पुलिस को एक ओर आम जनता को नशे के प्रति जागरुक करने तथा दूसरी तरफ नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सतर्कता बरतकर लगातार चैकिंग के निर्देश दिये हुये हैं। मतदान सम्पन्न होते ही उनके द्वारा थाना पुलिस,एसओजी, एडीटीएफ की टीम को पूर्व से चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को और अधिक धार देने के लिए सख्त निर्देश दिये हुए हैं। उत्तरकाशी पुलिस जनपद में अवैध गतिविधियों व नशा तस्करों पर लगातार लगाम कस रही है, नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को सफल बनाते हुये सीओ उत्तरकाशी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू कमल कुमार लुण्ठी की देखरेख में धरासू पुलिस द्वारा कल की सायं को उ.नि. रोहित कुमार के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान नगुण बैरियर से पानीपत हरियाणा निवासी 03 युवकों पवन कुमार, कुनाल सैनी व अनिल वर्मा को मारुति कार SUX (HR 29AF 0810) से 01 किलो 786 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।

बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तीनों युवकों के विरुद्ध थाना धरासू पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, तीनों युवकों को आज मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। ये तीनों युवक उत्तरकाशी के ग्रामीण इलाकों से चरस एकत्र कर उसे मुनाफे के लिए हरियाणा ले जा रहे थे।

एसपी उत्तरकाशी ने बताया कि नशा व नाश में सिर्फ एक मात्रा का फर्क है। नशा विनाश का रास्ता है। उन्होंने कहा युवाओं को नशे से दूर रखना हमारा मुख्य लक्ष्य है। हम जनपद उत्तरकाशी को पूर्णतः नशामुक्त बनाने में लगातार काम कर रहे हैं, नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं। एसपी राय ने कहा नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होने बताया कि उत्तरकाशी के दुरस्त ग्रामीण क्षेत्रों मे जागरुकता के आभाव मे कुछ ग्रामीण अवैध चरस के कारोबार मे संलिप्त है, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, ग्रामीण इलाको मे लोगों को पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्राभाव के प्रति जागरुक किया जायेगा। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके द्वारा टीम को 5000 रु0/ का पारितोषिक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की

केदारनाथ धाम मे बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक मे लगी कई प्रस्तावो पर मोहर

ShareSendTweet
Previous Post

सेल्फी लेने के चलते गंग नहर में डूबे दो युवक लापता।

Next Post

खाई में गिरे घायल का देवप्रयाग पुलिस ने किया त्वरित व सफल रेस्क्यू। अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

Related Posts

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की
उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की

March 21, 2023
केदारनाथ धाम मे बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड
उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम मे बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड

March 21, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा
उत्तराखण्ड

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक मे लगी कई प्रस्तावो पर मोहर

March 20, 2023
श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन से निकलेगी 21 मार्च से 27 मार्च तक रथ यात्रा
उत्तराखण्ड

श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन से निकलेगी 21 मार्च से 27 मार्च तक रथ यात्रा

March 20, 2023
आयुष डॉक्टर गोपाल महिला गंगा आरती मे हुए शामिल उत्तराखंड विश्व का सबसे सुंदर राज्य डॉ गोपाल
उत्तराखण्ड

आयुष डॉक्टर गोपाल महिला गंगा आरती मे हुए शामिल उत्तराखंड विश्व का सबसे सुंदर राज्य डॉ गोपाल

March 20, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा

March 19, 2023
Next Post
खाई में गिरे घायल का देवप्रयाग पुलिस ने किया त्वरित व सफल रेस्क्यू। अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

खाई में गिरे घायल का देवप्रयाग पुलिस ने किया त्वरित व सफल रेस्क्यू। अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

Recent Posts

  • नरेंद्र नगर में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने चलाया संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान
  • विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की
  • केदारनाथ धाम मे बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड
  • पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर टिहरी ने किया थाना घनसाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण
  • धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक मे लगी कई प्रस्तावो पर मोहर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!