बड़ी खबर : कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय को उत्तराखंड कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया है। किशोर की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा नेताओं से लगातार मिलने से गिरी गाज।
इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के सभी पदों से हटाया दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और उन्होंने साथ ही कहा जनता कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। उन्होंने बताया भाजपा के प्रति जनता के अंदर रोष है और कांग्रेस जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा किशोर उपाध्याय कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया जाता है।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि पिछले दिनों किशोर उपाध्याय भाजपा नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी जताई जा रही थी जिसको देखते हुए पार्टी हित में यह निर्णय लिया गया।