Friday, June 2, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस परेड 2023 मे प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड राज्य की झांकी को प्रदेश के जनपदों ब्लॉकों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फ्लैग ऑफ किया

Balwant Rawat by Balwant Rawat
April 5, 2023
in उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस परेड 2023 मे प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड राज्य की झांकी को प्रदेश के जनपदों ब्लॉकों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फ्लैग ऑफ किया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

*मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया*

*05 अप्रैल, 2023 से 18 मई 2023 तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा*

*उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तराखण्ड राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त होना सभी उत्तराखण्डवासियों की एक बड़ी उपलब्धि-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘मानसखण्ड’ को प्रदेश के जनपदों/ब्लॉक मुख्यालयों तथा मुख्य स्थानों पर प्रदर्शन हेतु फलैग ऑफ किया। गणतंत्र दिवस परेड-2023 में विभिन्न राज्यों व भारत सरकार के मंत्रालयों की 27 झांकियों में उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कर्त्तव्य पथ पर पहली परेड में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखण्ड गठन से अब तक पहली बार राज्य की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मानसखण्ड झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण आर्ट, योग तथा वनों का समावेश किया गया था। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहर, कला एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में हुआ। 05 अपै्रल, 2023 से 18 मई 2023 तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा। मानसखण्ड झांकी के संबंध में 02 मिनट की वीडियो भी तैयार की गई है। इस शॉर्ट फिल्म का एल.ई.डी. के माध्यम से जन सामान्य हेतु प्रसारण किया जाएगा। समस्त जनपद मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के सहयोग से स्थानीय विधायक की उपस्थिति में झांकी से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यन्त गौरव का विषय है कि उत्तराखण्ड स्थापना के 22 वर्ष के इतिहास में पहली बार हमारे राज्य की झांकी को देश के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक परेड के अवसर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह सभी उत्तराखण्डवासियों की सांझी उपलब्धि है। सभी उत्तराखण्डवासियों व इस झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों तथा झांकी के निर्माण व प्रस्तुतिकरण से जुड़े लोगों को विशेष बधाई एवं शुभकामनाएँ। मानसखण्ड झांकी में राज्य के प्रमुख धाम जागेश्वर धाम, उत्तराखण्ड की संस्कृति, कला को दर्शाया गया है। मानसखण्ड झांकी उत्तराखण्ड के सभी ब्लॉक मुख्यालयों व मुख्य शहरों में 05 अपै्रल से लेकर 18 मई तक भ्रमण पर रहेगी। इससे राज्य के सभी जगहों के लोग विशेषकर बच्चे इस झांकी से अवगत हो पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार द्वारा मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के पुर्नउद्धार के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक सूचना श्री आशीष त्रिपाठी, झांकी लीडर श्री के0 एस0 चौहान, आचार्य मनमोहन लोहनी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अपने 2 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मे चंपावत पहुंचेंगे

आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण रेखा आर्या

दिव्याग जनों के लिये अलग से खोली जाएगी संस्थाएं रेखा आर्या

ShareSendTweet
Previous Post

महिला आयोग अध्यक्ष ने किया कड़ा रुख एसएचओ को दिए निर्देश जल्द करें कार्यवाही

Next Post

वार्षिक उत्सव समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अपने 2 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मे चंपावत पहुंचेंगे
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अपने 2 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मे चंपावत पहुंचेंगे

June 1, 2023
आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण रेखा आर्या

June 1, 2023
दिव्याग जनों के लिये अलग से खोली जाएगी संस्थाएं  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

दिव्याग जनों के लिये अलग से खोली जाएगी संस्थाएं रेखा आर्या

May 30, 2023
कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड

कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

May 24, 2023
खाद्य मंत्री रेखा आर्या हुई ग्राफिक एरा मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल
उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री रेखा आर्या हुई ग्राफिक एरा मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल

May 22, 2023
G20 सम्मेलन की मेजबानी के लिये मेयर के प्रयास लाये रंग त्रिवेणी घाट पर डेलिगेट्स करेंगे संध्या आरती में शिरकत
उत्तराखण्ड

G20 सम्मेलन की मेजबानी के लिये मेयर के प्रयास लाये रंग त्रिवेणी घाट पर डेलिगेट्स करेंगे संध्या आरती में शिरकत

May 21, 2023
Next Post
वार्षिक उत्सव समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया

वार्षिक उत्सव समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अपने 2 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम मे चंपावत पहुंचेंगे
  • ऋषिकेश देवप्रयाग मोटरमार्ग पर तीनधार के पास दो वाहनों की हुई भिड़ंत
  • बेटी की शादी पर 21 हजार रुपये का चेक देकर सर्वजन हिताय संस्था ने की आर्थिक मदद
  • आंगनबाड़ी बहनों की समस्याओं का जल्द करें निस्तारण रेखा आर्या
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भाग सिंह मखलोगा की जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन किया

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!