टिहरी पुलिस ने निभाया वर्दी व मानवता का फर्ज खुदकुशी करने जा रही महिला को बचाया

Spread the love

*टिहरी पुलिस ने निभाया वर्दी व मानवता का फर्ज, खुदकुशी करने जा रही महिला को बचाया*
*थाना चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत एक गांव में निवासरत श्रीमती कुसुम देवी पत्नी अजय सिंह (काल्पनिक नाम) द्वारा गृह क्लेश से तंग आकर दिनांक 22.02.2022 की सांय को गांव के जंगल में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया जा रहा था। चंबा पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा बिना देरी किए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में खुदकुशी करने जा रही महिला को खुदकुशी करने से रोक कर समझा-बुझाकर घर लाया गया तथा महिला से इस संबंध में पूछताछ की गई। महिला ने ससुराल पक्ष द्वारा स्वयं को प्रताड़ित करने की बात बताई गई। पुलिस ने महिला को ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देने को कहा तो महिला द्वारा इनकार किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा महिला के ससुराल पक्ष को महिला को भविष्य में परेशान/प्रताड़ित करने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा पीड़ित महिला को स्वयं तथा उच्चाधिकारीगणों के संपर्क सूत्र देकर भविष्य में ससुराल पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार से परेशान किए जाने पर तुरंत सूचना देने तथा समय-समय पर स्वयं महिला के घर आकर उससे उसका कुशल क्षेम पूछे जाने की बात कही गई। पुलिस की कार्यवाही तथा सहयोग से महिला एवम गांव के लोगो द्वारा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।*

*पुलिस टीम थाना चंबा*
———————
(1) हेड कांस्टेबल 31 राजेश वर्मा
(2) कां0 254 पुष्पेंद्र कुमार


Spread the love
error: Content is protected !!