नगरपालिका देवप्रयाग ने चलाया डोर टू डोर जागरूकता अभियान

Spread the love

 

टिहरी

उच्च न्यायालय नैनीताल एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन पर नगर पालिका परिषद देवप्रयाग में अधिशासी अधिकारी की अगुवाई में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, और सोर्से एग्रीगेशन, हेतू नगर में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जन जागरूकता अभियान शांति बाजार होते हुए वार्ड नंबर 2,बीच बाजार,तक चलाया गया, जिसमें लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग( जैविक व अजैविक) देने हेतु कहा गया। जिससे कूड़े का निस्तारण सही ढंग से किया जा सके। अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय द्वारा बताया गया कि जन जागरूकता अभियान, और स्वच्छता अभियान आगे भी समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे,जन जागरूकता कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के कर्मचारी मनीष भट्ट, विष्णु पुंडीर, सफाई नायक राजेंद्र कुमार, अरण्यक जन सेवा संस्था से इंद्र दत्त रतूड़ी, और पर्यावरण मित्र मोहन, कुसुम, सुभम कुमार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!