नगरपालिका देवप्रयाग के पर्यावरण मित्रों ने जताया आभार

Spread the love

 

 

टिहरी

नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के पर्यावरण मित्रों के द्वारा सरकार की वेतन वृद्धि की घोषणा को नगर पालिका देवप्रयाग में लागू करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार प्रकट किया । पर्यावरण मित्रों के द्वारा नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल, चारों सभासदों, कार्यालय कर्मचारियों का सम्मान समारोह किया गया, पर्यावरण मित्रों द्वारा बताया गया कि सरकार की जो भी घोषणा पर्यावरण मित्रों के लिए की जाती है नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के अध्यक्ष, सभासदों, कर्मचारियों, द्वारा वह तत्काल हमें भी प्राप्त हो जाती है। इसलिए हमारे द्वारा कार्यालय कर्मचारियों सहित सभी का सम्मान समारोह किया गया है। सम्मान समारोह में अध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल द्वारा बताया गया कि वेतन वृद्धि की घोषणा सरकार की है और सरकार द्वारा जो भी सुविधाएं, घोषणाएं पर्यावरण मित्रों के हित में होती है हम उसे तत्काल लागू कर देते हैं। और हमारे द्वारा वेतन वृद्धि तत्काल लागू कर दी गई थी। कोटियाल द्वारा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इनके हित में नगर पालिका से जो भी बनता है उसे तत्काल दिया जाना चाहिए, इनके हित में विलंब नहीं होना चाहिए। सम्मान समारोह में अरण्यक जन सेवा संस्था से इंद्र दत्त रतूड़ी, स्वच्छता नायक राजेंद्र कुमार, पर्यावरण मित्र राहुल कुमार, मोहन कुमार, प्यारेलाल, सुनील, सोनी, सविता, रोमा, रोहित कुमार शुभम आदि मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!