जिला अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने मजिस्ट्रेट जांच हेतु उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर को किया नामित

Spread the love

टिहरी
दिनांक 06 अक्टूम्बर 2022, को समय लगभग 11ः45 बजे स्थान ग्राम सम्मण गांव गूलर थाना मुनीकीरेती के पास वाहन संख्या-न्ज
Uk.13.CA.0042 यूटीलिटी जो कि लोनिवि सडक निर्माण हेतु सामान लेकर आ रही थी जो कि अचानक दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 01 व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा 01 व्यक्ति गम्भीर घायल हुये है। जिसकी मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट कीर्तिनगर को जाँच अधिकारी नामित करते हुए एक पक्ष भीतर मजिस्ट्रीयल जॉच कर जाँच आख्या अनिवार्य रूप से जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय टिहरी गढ़वाल को प्रस्तुत करने के आदेश दिये। मजिस्ट्रीयल जांच बिन्दुओं में दुर्घटना की तिथि/समय व मोटर मार्ग, दुर्घटनाग्रस्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर, जिससे वाहन आच्छादित है, परमिट संख्या तथा उसकी वैधता जिससे वाहन आच्छादित है, यात्रीकर/यात्री राहत अधिभार कहां तक एवं कब तक जमा है, दुर्घटना में मृत एवं घायल यात्रियों/अन्य व्यक्तियों के नाम व पता, मृत यात्रियों/अन्य व्यक्तियों के आश्रितों के नाम एवं पता, शासनादेशानुसार गम्भीर घायल/घायलों का पृथक-पृथक विवरण पुष्टि प्रमाण सहित (चिकित्सा प्रमाणा सहित), दुर्घटनाग्रस्त वाहन का तुरन्त मौके पर संभाग/उप संभाग के वरिष्ट अधिकारी की देख-रेख में तकनीकी परीक्षण, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट विवरण जैसे चालक का नशे में होना, असावधानी, वाहन में यांत्रिक खराबी, तेज रफ्तार मौसम की खराबी सड़क की स्थिति आदि, वाहन चालक के लाईसेन्स के विषय में स्पष्ट विवरण/टिप्पणी, उत्तराखण्ड शासन के परिवहन विभाग की अधिसूचना सं०-253/नौ/323-06-07 दिनांक 30.4.2007 में वर्णित शासनादेशानुसार व समय-समय पर प्राप्त वाहन दुर्घटना सम्बन्धी आदेशों/निर्देशों के अनुसार स्पष्ट आख्या, इस प्रकार की दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु सुझाव शामिल हैं।

 


Spread the love
error: Content is protected !!