कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चम्बा साब सिंह सजवाण ने चम्बा मे की प्रेस वार्ता केंद्र सरकार पर बरसे

Spread the love

टिहरी

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवाण ने कहा कि पार्टी अपने शीर्ष नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक, रैली और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की साजिश का पर्दाफाश करेगी। कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से मोदी सरकार डर गई है।
शनिवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सजवाण ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों की कठपुतली बनी हुई है। राहुल गांधी ने अडानी की शैल कंपनियों की पोल खोलकर मोदी और अडानी का गठजोड़ उजगार किया है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने उनकी संसद सदस्यता खत्म की है। कहा कि देश की जनता अब भाजपा के भ्रम को समझ चुकी है। सजवाण ने कहा कि पार्टी अप्रैल माह में हर दिन जिलेभर में कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र सरकार की पोल खोलेगी। साथ ही कांग्रेस बैंकों, एलआईसी जैसे सार्वजनिक उपक्रमों को बचाने के लिए भी जन जागरण करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुट गए हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सूरज राणा, सोबन सिंह नेगी, पालिकाघ्यक्ष सुमना रमोला, नरेंद्र रमोला, शिवी भंडारी, शक्ति प्रसाद जोशी, शूरवीर पुंडीर, सोहन लाल, गोविंद बिष्ट, प्रेमलाल मौजूद थे। दूसरी ओर, लंबगांव और कंडीसौड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने पर रोष जताया। कहा इसके खिलाफ वह गांव-गांव तक अभियान चलाएगे। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरफ चंद रमोला, सब्बल सिंह राणा, सौरभ रावत, धूम सिंह रांगड़, शिवपाल सिंह पंवार, सुमन सिंह गुसाईं उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!