टिहरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधयों ने तिरंगे वितरित किए। इस मौके पर डीएम डा. सौरभ गहरवार ने कहा कि प्रशासन ने एक लाख घरों में झंडे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए लगातार तिरंगों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं ऐसे में इस महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए हम सभी को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराना चाहिए।
वहीं नगर पालिका में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली व एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली ने सैकड़ों लोगों को तिरंगा वितरण कर घरों में तिरंगा लगाने को प्रोत्साहित किया। पालिकाध्यक्ष की ओर से इस मौके पर नगर पालिका हाल में गढ़वाली फिल्म खैरी का दिन का 3 से 6 का शो फ्री में नगर के लोगों को दिखाया गया।
बलवंत रावत
संपादक