Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home टिहरी गढ़वाल

17 करोड रूपए की योजनाओं से भरपूर पट्टी में होगा विकास, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जनता को किए समर्पित

Balwant Rawat by Balwant Rawat
December 17, 2021
in टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड, राजनीति
17 करोड रूपए की योजनाओं से भरपूर पट्टी में होगा विकास, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जनता को किए समर्पित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टिहरी। नरेंद्रनगर विधानसभा के भरपूर पट्टी क्षेत्र में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 17 करोड़ तीन लाख रूपए की लागत से होने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनता को समर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वर्तमान में नरेंद्रनगर विस क्षेत्र में सर्वाधिक शिक्षण संस्थान, विद्युत सब स्टेशन एवं सड़कें हैं, जो कि क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि भरपूर पट्टी व आसपास क्षेत्र के लोगों को तकनीकी शिक्षा हेतु दूरस्थ क्षेत्रों की ओर दौड़ लगानी पड़ती थी, इस हेतु बछेलीखाल, सौड में राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण किया गया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। कोविड काल जैसी आपदा के दौरान भी भाजपा सरकार ने संवेदनशीलता और गम्भीरता से कार्य किया है। सरकार की ओर से गरीब परिवारों को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के सहारे का इंतजाम सरकार कर रही है। खेती पर जोर देते हुए कहा कि पहाड़ तभी बचेगा जब लोग खेती को अपनायेगें, जिससे पलायन रोका जा सकेगा।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा निदेशक हरि सिंह, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख बीएल पांडे, हरपाल कोहली समेत प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे!
—-
इस कार्यों का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

लोकार्पणः राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल सौड पानी, देवप्रयाग मुख्य मार्ग से भ्वीट गांव तक ग्रामीण मोटर मार्ग, देवप्रयाग मुख्य मार्ग से बागेश्वर घाट तक सीसी एवं टीन शेड, देवप्रयाग मुख्य मार्ग से भ्वीट घाट तक सीसी एवं टीन शेड, भरपूर टोल बौठ खरसाड़ी मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य

शिलान्यसः सौड पानी, चमराड़ा देवी, पुण्डोरी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण, चिलपड़, गिवाड़ी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण, मुन्नाखाल, किरोड, बौंठ मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, किरोड, चौड, पुण्डोरी मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, खरसाड़ी, मण्डियारी, हिण्डोला मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, भरपूर टोल, बौंठ मोटर मार्ग से समदर तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, ग्राम बौंठ में पैक हाउस का निर्माण कार्य, चिलपड, गिवाड़ी संपर्क मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, देवप्रयाग मुख्य मार्ग से सिमस्वाड़ा गांव तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, बौंठ, मरोड़ा, डोभ संपर्क मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, सभी ग्राम सभाओं में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत सोलर लाईट ट्रैप वितरण का कार्य।

यह भी पढ़ें 👉

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक

ShareSendTweet
Previous Post

टिहरी : भालू ने किया महिला पर जानलेवा हमला, हायर सेंटर किया रैफर

Next Post

सीएम धामी ने की नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना, 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का किया शिलान्यास

Related Posts

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या

February 1, 2023
टिहरी जनपद मे 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा  जिलाधिकारी डॉ  सौरभ गहरवार
टिहरी गढ़वाल

टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश

February 1, 2023
एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक
उत्तराखण्ड

एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक

February 1, 2023
जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
टिहरी गढ़वाल

जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई

February 1, 2023
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

January 31, 2023
उत्तराखंड में घूमने आने वाली  बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

January 31, 2023
Next Post
सीएम धामी ने की नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना, 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का किया शिलान्यास

सीएम धामी ने की नागराजा मंदिर में पूजा अर्चना, 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का किया शिलान्यास

Recent Posts

  • मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल ही नहीं बल्कि सिखाता है आत्म सुरक्षा का गुर रेखा आर्या
  • टिहरी जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने दिये जनपद के उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश
  • एल पी जोशी बने टीएचडीसीआईएल के अधिशासी निदेशक
  • जिला मुख्यालय नई टिहरी मे आज जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई
  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!