दुःखद खबर : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हार गए जिंदगी की जंग। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में हुए थे घायल।

Spread the love

दुःखद खबर : ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हार गए जिंदगी की जंग। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में हुए थे घायल।

हेलिकॉप्टर हादसे में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई थी। दो दिन पूर्व ही ग्रुप कैप्टन वरुण की हालत में थोड़ी सुधार होने की खबर मिली वह बेंगलुरु कमांड अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। आपको बता दें कि बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अधिकारियों ने इससे पहले बताया था कि बीते गुरुवार को वरुण सिंह को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमान अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। पिछले वर्ष भी ओ एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण इस तरह के हादसे का शिकार हुए थे। लेकिन लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचा लेने के उत्कृष्ट कार्य के चलते ग्रुप कैप्टन सिंह को अगस्त माह में शौर्य चक्र से नवाजा गया था।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का जीवन बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने मां पाटेश्वरी से की थी प्रार्थना। इंडियन एयरफोर्स द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्रुप कैप्टन वरुण ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे में घायल होने के बाद पहले उन्हें वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले 7 दिनों से ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जीवन और मृत्यु के बीच जंग लड़ रहे थे।


Spread the love
error: Content is protected !!