मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के आवास पर उनके परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के आवास पर उनके परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री धामी ने जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जी का निधन देश और खासकर उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखण्ड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। धामी ने कहा सैनिक पुत्र होने के नाते वे हमेशा मेरा मार्ग दर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं। पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने कहा आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।


Spread the love
error: Content is protected !!