वर‍िष्‍ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर। 

Spread the love

वर‍िष्‍ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर।

नई दिल्ली। वर‍िष्‍ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी अभिनेत्री व कामेड‍ियन मल्लिका दुआ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि कल दिल्ली में लोधी कंसोर्टियम में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस खबर से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ उठी है। हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे रहे दुआ ने दूरदर्शन और एनडीटीवी समेत अन्य कई संस्थानों में काम किया। पिछले काफी दिनों से उनकी तबियत खराब थी। वे अपोलो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे।
विनोद दुआ इलेक्ट्रानिक मीडिया के पहले पत्रकार रहे, जो प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित हुआ। साल 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पत्रकारिता के लिए पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया था। मुंबई प्रेस क्लब ने साल 2017 में उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए दिया गया था। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह सम्मान दिया था।


Spread the love
error: Content is protected !!