Tuesday, March 21, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

देवभूमि के साथ उत्तराखंड को जाना जाए देवियों की भूमि से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

Balwant Rawat by Balwant Rawat
January 24, 2023
in उत्तराखण्ड
देवभूमि के साथ उत्तराखंड को जाना जाए देवियों की भूमि से  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

*देवभूमि के साथ उत्तराखंड को जाना जाए देवियो की भूमि से-रेखा आर्या*

*बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए सबको मिलकर निभानी होग़ी भागीदारी-रेखा आर्या*

*बालिकाओ को आत्मनिर्भर व जिम्मेदार बनना है बेहद जरूरी-रेखा आर्या*

*कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया “बालिका सुरक्षा राज्य की पहल कार्यक्रम में शिरकत,बालिकाओ के साथ किया संवाद*

*देहरादून*: आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका सुरक्षा राज्य की पहल कार्यक्रम में बतौर मुख अतिथि प्रतिभाग किया। साथ ही बालिकाओ के साथ विभिन्न संस्थाओं द्वारा संवाद स्थापित किया गया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एक नई पहल करते हुए दीप प्रज्वलन की परंपरा को बदलते हुए सभागार में उपस्थित बालिकाओ से दीप प्रज्ज्वलन करवाया।इस अवसर पर अलग अलग संस्थाओ व स्कूलों से बालिकाओ ने भी प्रतिभाग किया।कार्यक्रम मे विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओ से संबंधित विषयों के ऊपर चर्चा की गई और बालिकाओ के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बालिकाओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी बच्चियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है आज वह शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वरोजगार, रक्षा सहित कई अन्य क्षेत्रों में लड़कों से भी आगे निकल रही है और अपने राज्य के साथ देश का भी नाम रोशन करने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आज हमारी बालिकाएं लड़को से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है।उन्होंने कहा कि हमे स्वयं को मजबूत करना चाहिए और अपने लिए एक लक्ष्य स्थापित करना चाहिए और उस लक्ष्य की और अग्रसर होते हुए कार्य करना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चियों को अपनी शक्ति पहचानने की आवश्यकता है। कहा कि पूर्व में बालिकाओ के प्रति बनी धारणा ने उन्हें पीछे रहने का काम किया ,उन्हें घर की जिम्मेदारी तक ही सीमित कर दिया जाता था।कहा कि आज यह पुरानी व्यवस्था बदल चुकी है आज बालिकाएं हर क्षेत्र में नए नए कीर्तिमान हासिल कर रही हैं।आज बेटियां सामाजिक ताने बाने को बुनने का कार्य कर रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बेटियो को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपने मन में ठान लिया और कुछ करने का संकल्प ले लिया तो आप अपने मुकाम तक अवश्य पहुंचेंगे।कहा कि बेटियो को सक्षम व सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।हमने नंदा गौरा योजना,महालक्ष्मी योजना,वन स्टॉप सेंटर सहित कई योजनाएं बेटियो के लिए चलाई हैं। रेखा आर्या ने कहा कि बेटियां सब के नसीब में नही होती हैं जो घर ईश्वर को पसंद है वहां होती है। उन्होंने कहा मासिक धर्म को लेकर शर्म, गरीबी और मासिक धर्म के दौरान भेदभाव करने वाली सोच की वजह से महिलाओं और बालिकाओं के शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। हमें अपनी सोच बदलनी होगी तभी हम अपने जीवन को साकार कर सकते हैं। हमें महावारी का अवसाद को जीवन से निकालना होगा यह प्राकृतिक रूप से ईश्वर ने दी है। हमें इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा। हमें प्रोटीन, आयरन युक्त भोजन के लिए बेटियों को विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है उसी प्रकार हमारी कोशिश है कि इसे देवियो की भूमि के नाम से भी जाना जाए। इस अवसर पर बालिकाओ को स्वास्थ्य व सुरक्षा किट का भी वितरण कियक गया।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने अपने संबोधन में बालिकाओ को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि अगर आप अपने मन मे कुछ करने की ठान ले तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। साथ ही कहा कि आज बेटियां बेटो से किसी भी मामले में पीछे नही हैं।आज हर क्षेत्र में बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। कहा कि इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हमारे समाज लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा कम आंका जाता है। उन्हें पढ़ने के अवसर नहीं मिलते, वक्त से पहले शादी करा दी जाती है और फिर बच्चे की जिम्मेदारी ऐसे में समाज को शिक्षित और जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए।

वहीं साइबर क्राइम के सीओ अंकुश मिश्रा ने इस अवसर पर बालिकाओ को साइबर क्राइम के बारे में अवगत कराया।कहा कि किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम होने पर उसकी सूचना वेबसाइट पर देने के साथ ही अपने निकटवर्ती थाने में अवश्य दे ।
इस अवसर पर सचिव श्री हरि चंद्र सेमवाल जी,बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री दीपक गुलाटी जी,सीओ साइबर क्राइम श्री अंकुश मिश्रा जी,डीपीओ श्री मोहित चौधरी जी,बाल विकास विभाग की नोडल अधिकारी श्रीमती आरती बलोदी जी,मनोचिकित्सक श्रीमती डॉ प्रतिभा जी सहित विभागीय अधिकारी एवं स्कूली व संस्थाओ की बालिकाएं उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें 👉

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक मे लगी कई प्रस्तावो पर मोहर

श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन से निकलेगी 21 मार्च से 27 मार्च तक रथ यात्रा

आयुष डॉक्टर गोपाल महिला गंगा आरती मे हुए शामिल उत्तराखंड विश्व का सबसे सुंदर राज्य डॉ गोपाल

ShareSendTweet
Previous Post

जिले मे आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पर अपरजिलाधिकारी ने ली बैठक

Next Post

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी ने दिये दुर्घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Related Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा
उत्तराखण्ड

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक मे लगी कई प्रस्तावो पर मोहर

March 20, 2023
श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन से निकलेगी 21 मार्च से 27 मार्च तक रथ यात्रा
उत्तराखण्ड

श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन से निकलेगी 21 मार्च से 27 मार्च तक रथ यात्रा

March 20, 2023
आयुष डॉक्टर गोपाल महिला गंगा आरती मे हुए शामिल उत्तराखंड विश्व का सबसे सुंदर राज्य डॉ गोपाल
उत्तराखण्ड

आयुष डॉक्टर गोपाल महिला गंगा आरती मे हुए शामिल उत्तराखंड विश्व का सबसे सुंदर राज्य डॉ गोपाल

March 20, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा

March 19, 2023
खेल सिखाता है जीवन जीने की कला रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

खेल सिखाता है जीवन जीने की कला रेखा आर्या

March 19, 2023
इंतजार खत्म भाजपा नेताओं को नवरात्रि में बटेंगे दायित्व
उत्तराखण्ड

इंतजार खत्म भाजपा नेताओं को नवरात्रि में बटेंगे दायित्व

March 19, 2023
Next Post
टिहरी जनपद मे 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा  जिलाधिकारी डॉ  सौरभ गहरवार

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी ने दिये दुर्घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Recent Posts

  • पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर टिहरी ने किया थाना घनसाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण
  • धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक मे लगी कई प्रस्तावो पर मोहर
  • सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर 23 मार्च को जनपद मुख्यालय टिहरी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिलाधिकारी टिहरी डॉ सौरभ गहरवार
  • जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी टिहरी डॉ सौरभ गहरवार द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता की समस्याएं सुनी गई
  • श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन से निकलेगी 21 मार्च से 27 मार्च तक रथ यात्रा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!