Tuesday, January 31, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

जिला अधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में राजकीय पॉलिटेक्निक गजा मे आज तहसील दिवस आयोजित किया गया 46 शिकायतें दर्ज की गई

Balwant Rawat by Balwant Rawat
November 1, 2022
in उत्तराखण्ड
जिला अधिकारी  सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में राजकीय पॉलिटेक्निक गजा मे आज तहसील दिवस आयोजित किया गया 46 शिकायतें दर्ज की गई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टिहरी
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज तहसील गजा क्षेत्रान्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक गजा के भवन में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में 46 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से पचाास प्रतिशत से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायती प्रकरणों पर समय सीमा निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित गति से कार्यवाही कर निस्तारित करने के निर्देश दिये गए। तहसील दिवस मंे शिकायतें लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा, बाल विकास, पेयजल, विद्युत, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों से संबंधित रही।
इस मौके पर ग्राम प्रधान लसेर बबीता देवी द्वारा नव निर्मित सिंचाई गुल के सम्बन्ध में शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने आज शाम तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। ग्राम माणदा के राजेन्द्र सिंह ने गजा माणदा सड़क पर क्षतिग्रस्त जाले वाले पुश्तों को ठीक करवाने के मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई को भौतिक कार्यो की स्वीकृति देते हुए आज से ही कार्य करने शुरू कर फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराते हुए 15 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। मण्डल महामंत्री भाजपा रतन सिंह ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल निगम चम्बा में भ्रष्टाचार व अनियमितताएं तथा नन्दा देवी कन्याधन योजना में अनियमितताओं की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने सीडीओ को जांच कराकर अवगत कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम अखोड़ीसेरा कुल्पी के उम्मेद सिंह ने कठूड अखोडी सेरा पयालगांव मोटरमार्ग पर सड़क के पानी से मकान को खतरा की शिकायत, ग्राम विरोगी के भगवती प्रसाद कोठारी ने ओवरी से विरोगी खडवालगांव, खाण्ड मोटर मार्ग से पुश्तैनी खेत पर सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की गई, प्रकरणों को संबंधित अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को 15 दिन के अन्दर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
तहसील दिवस में ग्राम फलसारी के विरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा विधायक निधि द्वारा कराये गये कार्यों के भुगतान के सम्बन्ध में, गजा के बलबीर सिंह द्वारा वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने, ग्राम खाण्ड तैला मुन्नी देवी द्वारा खाण्ड मोटर मार्ग के किमी 3 के अन्तर्गत भू स्खलन से आवासीय भवन के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें दर्ज की गई। ग्राम पंचायत माणदा के राजेन्द्र सिंह द्वारा गजा-माणदा मोटर मार्ग के स्थान स्वीर में सड़क के क्षतिग्रस्त होने तथा अवसीय भवनों को खतरा होने की शिकायत, ग्राम पंचायत विरोगी के अन्तर्गत ओवरी नामे तोक में पेयजल की शिकायत ग्राम वासियों तथा प्रधानाध्यपक रा.उ.मा. विधालय ओबरी द्वारा की गये जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान चम्बा को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत गैण्ड की ग्राम प्रधान रीना देवी द्वारा ग्राम गैण्ड के देवेन्द्र सिंह नेगी हेतु दिव्याग प्रमाण पत्र जारी करने की मांग पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके अलावा राशन कार्ड, आधर कार्ड बनाये जाने मांग की भी क्षेत्र की जनता द्वारा तहसील दिवस के अवसर पर की गयी।
तहसील दिवस में सीडीओ मनीष कुमार, अध्यक्ष नगर पंचायत गजा मीना खाती, एसडीएम नरेंद्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, सीएमओ डॉ. संजय जैन, डीएफओ टिहरी वी.के. सिंह, सीएओ अभिलाषा भट्ट, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूड़ी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुभाष, डीएसओ अरूण वर्मा, तहसीलदार रेनू सैनी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण दी शुभकामनाएं

ShareSendTweet
Previous Post

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ली विधानसभा में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की समीक्षा बैठक

Next Post

टिहरी जनपद मे सहायक अभियोजन अधिकारी के एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

Related Posts

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

January 31, 2023
उत्तराखंड में घूमने आने वाली  बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

January 31, 2023
नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण दी शुभकामनाएं

January 26, 2023
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज टिहरी जिलाधिकारी को किया गया सम्मानित
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज टिहरी जिलाधिकारी को किया गया सम्मानित

January 25, 2023
देवभूमि के साथ उत्तराखंड को जाना जाए देवियों की भूमि से  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

देवभूमि के साथ उत्तराखंड को जाना जाए देवियों की भूमि से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

January 24, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के जालोर पहुँचकर मंदिर मे किये दर्शन
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के जालोर पहुँचकर मंदिर मे किये दर्शन

January 22, 2023
Next Post
टिहरी जनपद मे सहायक अभियोजन अधिकारी के एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

टिहरी जनपद मे सहायक अभियोजन अधिकारी के एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

Recent Posts

  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
  • उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
  • गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई
  • चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!