Tuesday, January 31, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में होगा जनपद में गणतंत्र दिवस का आयोजन: जिलाधिकारी टिहरी।

Balwant Rawat by Balwant Rawat
January 22, 2022
in उत्तराखण्ड, टिहरी गढ़वाल
आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में होगा जनपद में गणतंत्र दिवस का आयोजन: जिलाधिकारी टिहरी।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में होगा जनपद में गणतंत्र दिवस का आयोजन: जिलाधिकारी टिहरी।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के आयोजन को लेकर विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिये। जनपद के समस्त कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में दिनांक 26 जनवरी, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे कार्यालयाध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा एवं झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रीय गान होगा।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रमानुसार दिनांक 25 व 26 जनवरी, 2022 की रात्रि को सांयकाल 6.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक समस्त शासकीय कार्यालय/निकायों के भवनों पर प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय कम वोल्टेज के बच्चों/एल०ईण्डी के द्वारा प्रकाश की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेगें। इस कार्य में नगर पालिका व्यापार संघों एवं स्थानीय गैर सरकारी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाय। सूचना विभाग, नगर पालिका एवं व्यापार मण्डल के सहयोग से जनपद मुख्यालय के प्रमुख चौराहों पर दिनांक 25 जनवरी, 2022 को सांय 6.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक तथा 26 जनवरी, 2022 को प्रातः 6.00 बजे से 11.00 बजे पूर्वान्ह तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम एवं देश भक्ति के गीतों का प्रसारण किया जायेगा। समस्त कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा दिनांक 26 जनवरी, 2022 को प्रातः 9ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा एवं झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रीय गान होगा। जिला कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल सलामी गार्ड्स की व्यवस्था करेगें तथा प्रधानाचार्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नई टिहरी जिला कार्यालय के प्रांगण में इस अवसर पर राष्ट्रीयगान हेतु पूर्व की भाँति छात्राओं को भेजने की व्यवस्था करेगें तहसीलदार टिहरी द्वारा राष्ट्रीयगान हेतु छात्राओं को लाने की व्यवस्था कराई जायेगी। कोविड-19 के दृष्टिगत राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष नहीं किये जायेगें।
जिला मुख्यालय में स्थित राजकीय प्रताप इण्टर कालेज, बौराड़ी में 26 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे जिलाधिकारी टिहरी गढवाल द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। उक्त अवसर पर पुलिस व एन०सी०सी० पी०आरडी एवं होमगार्ड्स परेड का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टि०ग० की देखरेख में किया जायेगा। इस कार्यक्रम की समस्त तैयारियां उपजिलाधिकारी टिहरी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टिहरी द्वारा की जायेंगी। पेयजल आदि की व्यवस्था जल संस्थान द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। विभिन्न विभागों द्वारा झाँकियों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें प्रतिभागियों की संख्या सीमित रखी जायेगी, इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सूची 23 जनवरी तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को उप जिलाधिकारी अपने-अपने परगना क्षेत्रान्तर्गत अपने स्तर से घर पर ही जाकर सम्मानित करेगें एंव सम्मान पत्र आदि व्यवस्थाये करेगें। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत 31 जनवरी, 2022 तक समस्त शासकीय विभागों/स्थानीय निकाय द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया जायेगा। नगर पालिका/नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान संचालित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई हेतु अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत एवं संबंधित उपजिलाधिकारी होगें तथा वह ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था देखेंगें।

यह भी पढ़ें 👉

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई

ShareSendTweet
Previous Post

टिहरी जिले की प्रीति धनाई ने मोती लाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलाहाबाद प्रयागराज से एमटेक सिविल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल किया हासिल।

Next Post

लंबगांव-टिहरी : भाजपा मंडल अध्यक्ष व व्यापार मंडल लंबगांव के पूर्व अध्यक्ष ञिलाेक सिह रावत की 62 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हाेने से क्षेत्र में शाेक की लहर।

Related Posts

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

January 31, 2023
उत्तराखंड में घूमने आने वाली  बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

January 31, 2023
गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई
टिहरी गढ़वाल

गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई

January 31, 2023
चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
टिहरी गढ़वाल

चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

January 30, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
टिहरी गढ़वाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

January 30, 2023
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 2 फरबरी से टिहरी जिले मे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
टिहरी गढ़वाल

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज 2 फरबरी से टिहरी जिले मे 3 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

January 30, 2023
Next Post
लंबगांव-टिहरी : भाजपा मंडल अध्यक्ष व व्यापार मंडल लंबगांव के पूर्व अध्यक्ष ञिलाेक सिह रावत की 62 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हाेने से क्षेत्र में शाेक की लहर।

लंबगांव-टिहरी : भाजपा मंडल अध्यक्ष व व्यापार मंडल लंबगांव के पूर्व अध्यक्ष ञिलाेक सिह रावत की 62 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हाेने से क्षेत्र में शाेक की लहर।

Recent Posts

  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
  • उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
  • गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई
  • चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!