Wednesday, October 4, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी ऋतु खंडूरी, सीएम धामी और कैबिनेट की मौजूदगी में नामांकन।

Balwant Rawat by Balwant Rawat
March 25, 2022
in उत्तराखण्ड
प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी ऋतु खंडूरी, सीएम धामी और कैबिनेट की मौजूदगी में नामांकन।
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी ऋतु खंडूरी, सीएम धामी और कैबिनेट की मौजूदगी में नामांकन।

उत्तराखंड में नई सरकार का गठन होने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है। भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के तमाम सहयोगियों की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रतिनिधि नामांकन भरने के लिए विधानसभा नहीं पहुंचा है ऐसे में ऋतु खंडूरी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी। और प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन जाएंगी। आपको बातादें कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से ही विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिज रहे हैं। लिहाजा पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा होने जा रहा है जब विधानसभा अध्यक्ष के पद पर किसी महिला को जिम्मेदारी मिलेगी। विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, सभी कैबिनेट मंत्री और ऋतु खंडूरी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए थे। जिसके बाद ऋतु खंडूरी ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भर दिया भर दिया । उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष पद पर गुरुवार को बीजेपी से कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्रियों में प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित कई विधायक मौजूद थे। कोटद्वार विधानसभा से विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली महिला प्रत्याशी के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन भरा। विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 24 एवं 25 मार्च नामांकन की तिथि रखी गई है जबकि 26 मार्च को सदन में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों द्वारा ऋतु खंडूडी भूषण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

नामांकन के दौरान प्रस्तावक में खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्या, दुर्गेश लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, उमेश शर्मा, विनोद कंडारी, महेश जीना, भरत चौधरी, भोपाल राम टम्टा, बिशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, कैलाश चंद्र गहतोडी

वहीं समर्थक में सुरेश गढ़िया, बृज भूषण गैरोला, राम सिंह केड़ा, शैला रानी, सुरेश चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल, रेणु बिष्ट, शिव अरोड़ा, अनिल नौटियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, दीवान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

नामांकन भरने के बाद ऋतु खंडूडी भूषण ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तराखंड राज्य में महिलाओं के सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद वह प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगी साथ ही सदन की संसदीय परंपराओं के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होनें कहा की वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे। साथ ही पद की गरिमा का पालन करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा रेखा आर्या

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई

शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती

ShareSendTweet
Previous Post

आज उत्तराखण्ड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई संपन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

Next Post

बड़ी खबर उत्तराखंड शासन के दो अधिकारियों को केंद्र में मिली जिम्मेदारी, किए केंद्र के लिए रिलीव।

Related Posts

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा रेखा आर्या

September 24, 2023
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई
उत्तराखण्ड

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई

September 18, 2023
शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती
उत्तराखण्ड

शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती

September 13, 2023
डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिए निरीक्षण करने के निर्देश
उत्तराखण्ड

डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिए निरीक्षण करने के निर्देश

September 9, 2023
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की
उत्तराखण्ड

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की

September 8, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया 941. 39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया 941. 39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

September 8, 2023
Next Post
बड़ी खबर उत्तराखंड शासन के दो अधिकारियों को केंद्र में मिली जिम्मेदारी, किए केंद्र के लिए रिलीव।

बड़ी खबर उत्तराखंड शासन के दो अधिकारियों को केंद्र में मिली जिम्मेदारी, किए केंद्र के लिए रिलीव।

Recent Posts

  • टिहरी जनपद के पूर्णानंद खेल मैदान मुनिकीरेती मे आज से राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2023 का हुआ आगाज
  • टिहरी जिले मे आज दोपहर महसूस किए गए भूकंप के झटके
  • श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल किये घोषित
  • नगर पालिका परिषद देवप्रयाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा किया गया राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2023 की तैयारियों का जायजा दिए निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!