गौलापार के किसान नरेंद्र का तमिलनाडु में हुआ सम्मान

Spread the love

*गौलापार के किसान नरेन्द्र का तमिलनाडु में सम्मान : वर्ल्ड’स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज हुआ विश्व कीर्तिमान*
———————————————
*आईसीएआर-गन्ना प्रजनन अनुसंधान संस्थान कोयंबटूर, की निदेशक एवं उत्तराखंड के आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा किया गया सम्मानित।*
———————————————
उत्तराखंड के गन्ना किसानों के दल साथ अध्ययन यात्रा में कोयंबटूर गए किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को उत्तराखंड के गन्ना आयुक्त एचडी पांडे तथा संस्थान की निदेशक डॉ हेमाप्रभा द्वारा वर्ल्ड’स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष श्री मेहरा ने अपनी जैविक खेती की मेहनत के बल पर हल्दी के एक पौधे से 25 किलोग्राम हल्दी पैदा करने का एक रिकॉर्ड कायम किया था। गहन निरीक्षण के बाद वर्ल्ड’स ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड्स ने उनकी इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र तथा गोल्ड मेडल प्रदान किया। जिसे आज उन्होंने तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्राप्त किया।
——————————————— *जैविक विधि से एक पौधे से 25 किलो हल्दी पैदाकर रचा इतिहास*
———————————————किसान मेहरा ने बताया कि यह उत्पादन उन्होंने गत वर्ष 14 फरवरी को किया था। गहन निरीक्षण के बाद इसे सत्यापित करते हुए यह विश्व कीर्तिमान के योग्य पाया गया। तत्पश्चात वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड द्वारा प्रमाण पत्र देकर इसकी पुष्टि की गई। श्री मेहरा को इस उपलब्धि पर उत्तराखंड सहित देश के अन्य प्रांतों के किसानों द्वारा लगातार बधाइयां प्राप्त हो रही है। श्री मेहरा ने आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग एचडी पांडे जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक किसान के मनोबल को कोयंबटूर पहुंचकर बढ़ाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित उत्तराखंड की सभी किसान बंधुओं का भी उन्होंने हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि यह सम्मान में उन सभी किसान बंधुओं को समर्पित करता हूं जो उत्तराखंड के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!