Tuesday, March 21, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा

Balwant Rawat by Balwant Rawat
March 19, 2023
in उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में किया, कहा प्रदेश सरकार 300 आयुष हैल्थ व वेलनेस केन्द्र और 150 पंचकर्म केन्द्रों की जल्द करेगी स्थापना

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत वैदिक काल से ही आयुर्वेद द्वारा पशुधन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक ज्ञान को लागू करने वाला प्रमुख देश रहा है। उन्होंने कहा कि ’’सर्वे संतु निरामया’’ का संदेश देने वाला पंचम वेद अर्थात आयुर्वेद हमारी समृद्ध प्राचीन विरासत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ’’पंचप्राण’’ विकास रणनीति में देश के विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी इसी समृद्ध प्राचीन विरासत और पारंपरिक ज्ञान को सहेजने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं अपितु आदर्श जीवन जीने का तरीका भी है। यह मात्र बीमारियों का इलाज नहीं करता बल्कि आयुर्वेद को अपनाकर हम अपने शरीर को बीमार होने से रोक सकते हैं।कहा कि पशुधन हमारे देश की बड़ी ताकत है, जिन्हें बचाना हमारा प्रमुख कर्तव्य है और मानव संसाधन के साथ ही आयुर्वेद के प्रयोग द्वारा हम अपने पशुधन को भी रोगमुक्त रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा द्वारा पशुओं के रोग निवारण और रोग नियंत्रण के लिए प्रदेश में मौजूद हर्बल संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोराना काल में हम आयुर्वेद का महत्व अच्छी तरह समझ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने वर्तमान में मनुष्यों से भी अधिक पशुओं में एंटीबॉयोटिक्स का इस्तेमाल करने पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि यह स्थिति पशुओं के लिए ही नहीं बल्कि हमारे लिए भी अत्यंत हानिकारक है, जिसे हम आयुर्वेद को अपनाकर ही नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटियों का भण्डार होने के कारण यहां आयुर्वेद का और भी अधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति का वरदान है। यहां अनेकों नदियां बारहों महीने बहती हैं तथा 71 प्रतिशत भू-भाग वनों से अच्छादित है तथा हर क्षेत्र में अब पहाड़ का पानी व जवानी दोनों काम हा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से आयुष और आयुर्वेद के क्षेत्र में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं और आयुर्वेद से होने वाले लाभों को आमजन तक पहुंचाने के लिए भी प्रयासरत हैं। कहा कि हमारी सरकार 300 आयुष हैल्थ व वेलनेस केन्द्रों के संचालन एवं 150 पंचकर्म केन्द्रों की स्थापना के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। आयुर्वेद, होम्योपैथी व नेचुरोपैथी के विकास द्वारा रोजगार व आर्थिकी को भी व्यापक विस्तार देते हुए इसके लिए हम प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में राज्य पशुधन मिशन शुरू किया है. इसके तहत 60 करोड़ का निवेश किए जाने की योजना बनाई गई है। इससे सात हजार पशुपालकों को प्रत्यक्ष और दस हजार पशुपालकों को अप्रत्यक्ष रोजगार का अवसर मिला है। कहा कि उत्तराखंड के गांवों में दुनिया की सबसे समृद्ध और सबसे कुशल पशु स्वास्थ्य परंपरा मौजूद है। यह ज्ञान पशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पशु चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में गंभीरता पूर्वक कार्य भी किए जा रहे हैं और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए पशु चिकित्सालयों में आयुर्वेद से संबंधित औषधियों की आपूर्ति बढ़ाने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम जहां एक ओर अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर लगातार कार्य कर रहे हैं वहीं ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ ही सबका प्रयास’’ के मंत्र को लेकर पशुधन विकास और आयुष सहित अनेकों क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस बार के बजट में स्थानीय निकायों में पशुधन, गौ सदन के निर्माण के लिए 14.15 करोड़ का प्रावधान किया है वहीं गौ पालन योजना के लिए 2.79 करोड़ का प्राविधान भी अलग से किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण व संतुष्टि के मंत्र के तहत निरन्तर कार्य कर रही है तथा आजादी के अमृत काल में उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका होनी वाली है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण के विकल्प रहित संकल्प की पूर्ति में सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गंगा, गौमाता व पर्यटन के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। स्वामी बाबा रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद का जितना महत्व है, उतना ही गौमाता का भी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के माध्यम से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज सम्भव है तथा आयुर्वेद का भविष्य उज्ज्वल है। इस अवसर पर केएन राघवेन्द्र कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रोफेसर सुनील जोशी, डॉ हेमेन्द्र यादव, प्रेम चन्द्र शास्त्री, हरिशंकर शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता सहित आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की

केदारनाथ धाम मे बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक मे लगी कई प्रस्तावो पर मोहर

ShareSendTweet
Previous Post

गैरसैण विधानसभा सत्र के बाद रविवार को अपनी विधानसभा प्रतापनगर पहुँचे विधायक विक्रम सिंह नेगी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

Next Post

आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन संघ टिहरी ने डीएसओ के माध्यम से खाद्य मंत्री को भेजा ज्ञापन समस्याओं के निराकरण की मांग

Related Posts

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की
उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की

March 21, 2023
केदारनाथ धाम मे बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड
उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम मे बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड

March 21, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषि कुल हरिद्वार मे आयोजित संगोष्ठी में किया प्रतिभाग की घोषणा
उत्तराखण्ड

धामी सरकार की कैबिनेट की बैठक मे लगी कई प्रस्तावो पर मोहर

March 20, 2023
श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन से निकलेगी 21 मार्च से 27 मार्च तक रथ यात्रा
उत्तराखण्ड

श्री राम गोधाम सेवा समिति तपोवन से निकलेगी 21 मार्च से 27 मार्च तक रथ यात्रा

March 20, 2023
आयुष डॉक्टर गोपाल महिला गंगा आरती मे हुए शामिल उत्तराखंड विश्व का सबसे सुंदर राज्य डॉ गोपाल
उत्तराखण्ड

आयुष डॉक्टर गोपाल महिला गंगा आरती मे हुए शामिल उत्तराखंड विश्व का सबसे सुंदर राज्य डॉ गोपाल

March 20, 2023
खेल सिखाता है जीवन जीने की कला रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

खेल सिखाता है जीवन जीने की कला रेखा आर्या

March 19, 2023
Next Post
आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन संघ टिहरी ने डीएसओ के माध्यम से खाद्य मंत्री को भेजा ज्ञापन समस्याओं के निराकरण की मांग

आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन संघ टिहरी ने डीएसओ के माध्यम से खाद्य मंत्री को भेजा ज्ञापन समस्याओं के निराकरण की मांग

Recent Posts

  • कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनपाल राणा ने सरकार से की मांग
  • नरेंद्र नगर में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने चलाया संयुक्त यातायात चेकिंग अभियान
  • विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की
  • केदारनाथ धाम मे बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश ने बढ़ाई ठंड
  • पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर टिहरी ने किया थाना घनसाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!