नैनीताल के कैडेट कैप्टन आरिन राणा का ओवरसीज डिप्लोमैन्ट के लिये हुआ चयन

Spread the love

टिहरी

05 यू0के0 नेवल विंग, एन0सी0सी0, डी0एस0बी0 परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन एन0सी0सी0 के विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए हुआ है। इसके अन्तर्गत कैडेट कैप्टन अरिन राणा दिनांक 22 से 25 मार्च 2023 तक सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया का भ्रमण करेंगे।
ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 हेतु पूरे देश से मात्र 10 एन0सी0सी0 कैडेट्स का चयन किया गया है। जिमसें वे भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। इसके अन्तर्गत उनके द्वारा अब तक वाटरवे वॉच सोसाइटी, सिंगापुर के साथ पुनीत सागर अभियान के साथ जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया साथ ही अमेरिका और सिंगापुर कोस्ट गार्ड के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कंबोडिया में उनके द्वारा भारतीय तट रक्षक के साथ प्रदूषण नियंत्रण अभ्यास अभ्यास में भाग लिया गया जिसमें और रॉयल पैलेस, केंद्रीय बाजार, कंबोडिया की राजधानी फोनो पेन्ह का दौरा किया।
डी0एस0बी0 परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के एन0सी0सी0 अधिकारी सब लै0 डा0 रीतेश साह ने बताया कि ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 कार्यक्रम के अन्तर्गत कैडेट्स को भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में नौ सैनिक जीवन के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है साथ सैन्य गतिविधियों में प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैडेट कै0 अरिन राणा इस वर्ष डी0एस0बी0 परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्याल के नेवल एन0सी0सी0 के दूसरे कैडेट होंगे जो विदेश यात्रा कर रहे हैं। इससे पूर्व कैडेट दाबेश कोरंगा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत मॉलद्वीप की यात्रा कर चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, श्री दिनेश चन्द्रा कुलसचिव, कैप्टन चन्द्र विजय नेगी, कमांडिंग ऑफीसर, प्रो0 नीता बोरा शर्मा, प्रो0 एल0 इस0 लोधियाल, प्रो0 राजीव उपाध्याय, प्रो0 ललित तिवारी, प्रो0 एच0सी0एसव बिष्ट, प्रो0 दिव्या उपाध्याय जोशी, प्रो0 संजय पंत, प्रो0 सावित्री कैड़ा, डा0 गगनदीप होथि, डा0 विजय कुमार द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की।


Spread the love
error: Content is protected !!