केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना मे 7 मृतकों के शवों को मुख्यालय भेजा गया

Spread the love

*स्लग – केदारनाथ हैलीकाप्टर दुर्घटना मे 7मृतकों के शवों को रुद्रप्रयाग मुख्यालय भेजा गया

रुद्रप्रयाग
एंकर : श्री केदारनाथ धाम से आज सुबह 11.40 बजे दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक हैलीकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, हैलीकाॅप्टर में पायलट समेत 07 लोग सवार थे जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज मंगलवार को करीब 11ः40 बजे के आस पास देवदर्शनी (गरुड़चट्टी) के पास आर्यन कम्पनी का हैलीकाॅप्टर क्रैश होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, सूचना मिलते ही DDRF/SDRF/NDRF/पुलिस /वाईएमएफ टीमे तुरंत घटना स्थल पहुँची ओर रेस्क्यू कार्य मे जुड़ गईं।

आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार व पुलिस क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी विमल रावत से मिली जानकारी के अनुसार कड़ी मस्कत के साथ सभी डेढ़ वांडियो को केदारनाथ हैली पैड़ लाया गया उसके बाद हैली के माध्यम से रुद्रप्रयाग मुख्यालय अस्पताल भेजा गया हैँ,जहाँ सभी का पोस्ट मार्टम एंव पंचनामा की कार्यवाही की जानी हैँ, साथ ही रेस्क्यू कार्य बारिश एंव हल्की बर्फ बारी के बाबजूद शाम लगभग 4 बजे पूरा किया गया.

CO गुप्तकाशी केदारनाथ विमल रावत ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया हैँ ओर उनसेलगातार सम्पर्क जारी हैँ,परिजनों की सहमति के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी,साथ ही शासन /प्रशासन के आदेश के बाद मृतकों के शरीर को उनके घर पहुंचाने की कार्य वाह पर विचार विमर्श किया जायेगा.

वहीं दुर्घटना की प्रथम दृष्टया हैली क्रैश का कारण अचानक मौसम खराब होना प्रतीत हो रहा है।

मृतकों का विवरण
1 अनिल सिंह,पायलट उम्र-57 निवासी महाराष्ट।
2. पूर्वा रामानुज,उम्र- 26 वर्ष निवासी गुजरात।
3. क्रुती बराड उम्र- 30 वर्ष निवासी गुजरात।
4. ऊर्वी बराड उम्र- 25 वर्ष निवासी गुजरात।
5. सुजाता उम्र- 56 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
6. प्रेम कुमार उम्र- 63 वर्ष निवासी तमिलनाडू।
7. कला उम्र- 60 वर्ष निवासी तमिलनाडू।


Spread the love
error: Content is protected !!