वृक्ष मानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी जी की 101वी जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

वृक्षमानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी जी की 101वी जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

टिहरी

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पर्यावरणविद् वृक्ष मानव श्री विश्वेश्वर दत्त सकलानी जी की 101वी जयंती पर उनके पैतृक आवास पुजार गांव सकलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया । उनके द्वारा अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण विधालयी शिक्षा के लिए सकलाना उत्तराखंड में उल्लेखनीय कार्य किये।वे महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अपना जीवन आरम्भ किया।ईटर कालेज पुजार गांव के लिए चलाए गये आंदोलन में 11दिन का आमरण अनशन किया। सम्पूर्ण जीवन में उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत 50 लाख से अधिक वृक्षारोपण व संरक्षण किया गया आज के कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी भगवती सकलानी, विवेकानंद सकलानी शैलेन्द्र सकलानी अनिल हटवाल गम्भीर नेगी धर्मानंद सकलानी, कमलेश सकलानी, दिनेश उनियाल महावीर धनोला मनोहर लाल सकलानी धर्मानंद सकलानी , संजीवनी उनियाल शिप्रा सकलानी, मंजू उनियाल, अंजू उनियाल, विमला सकलानी आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!