भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर गोयल पहुँचे टिहरी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

टिहरी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और टिहरी जिला के प्रभारी सागर गोयल का टिहरी आगमन पर कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल चंबा द्वारा सबसे पहले चंबा बाजार में स्वागत किया गया इसके उपरांत विक्टोरिया क्रॉस वीर गब्बर सिंह नेगी जी तथा अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय टिहरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के संग बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव गुसाई ने की। जिसमें जनपद विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष और पूर्व में दायित्व वान कार्यकर्ता का वृत्त प्रभारी द्वारा लिया गया तत्पश्चात उन्होने अपने सम्बोधन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव के लिए कमर कस कार्य करने के निर्देश दिए तथा पार्टी को मजबूत करने के गुर सिखाए। उन्होने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित की समस्त योजनाओं की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टिहरी की मीडिया प्रभारी डॉ प्रमोद उनियाल, जिला महामंत्री उदय रावत, नगर पालिका के सभासद विजय कठैत, युवा मोर्चा के गड़वाल सह संयोजक मनीष राणा, विकास पाल, अंकित गॉड, अक्षत विजलवान, अनुज डबराल, व्यापार मंडल चंबा के अध्यक्ष विशन भंडारी, युवा मोर्चा के समस्त मण्डल अध्यक्ष आदि बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। मंच का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा टिहरी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल चौहान जी ने किया।


Spread the love
error: Content is protected !!