नगरपालिका देवप्रयाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर चलाया छापेमारी अभियान

Spread the love

 

टिहरी

जिलाधिकारी, एवं मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद देवप्रयाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध पर नगर क्षेत्र के बस स्टैंड, शांति बाजार में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में नगरपालिका की संयुक्त टीम अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय, प्रधान लिपिक सुरेश कार्यालय लिपिक सुरेश पंत, सुपरवाइजर महेश भट्ट, कर अधिकारी अनूप कुमार स्वच्छता नायक राजेंद्र कुमार, अ.ज.से. सं. इंद्र दत्त रतूड़ी,पर्यावरण मित्र राहुल राजेश सुनील कुमार एवं पुलिस विभाग आदि के द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों से 8.70 ग्राम प्लास्टिक /पॉलिथीन जप्त की गई और 1100 (ग्यारह सौ रुपए )का नगद राशि राजस्व वसूला गया। और सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों के चालान किए गए।।


Spread the love
error: Content is protected !!