पालकोट पट्टी के विकास के लिये कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए एक करोड़ रुपये अधिकारियों को दिए समस्या के निस्तारण के आदेश

Spread the love

पालकोट पट्टी के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए एक करोड़ रुपए, क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुनी जन समस्यााएं, अधिकारियों को दिए निवारण के आदेश

टिहरी

नरेन्द्रनगर विधानसभा की पालकोट पट्टी के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इस धनराशि को यहां की ग्राम पंचायतों के विकास में लगाया जाएगा। इस पर स्थानीय जनता ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि वर्तमान में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपनी नरेन्द्रनगर विधानसभा के भ्रमण पर हैं शुक्रवार को वह पालकोट पट्टी के लसेर गांव में पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जनता ने कैबिनेट मंत्री ने यहां पसरी पेयजल और बिजली की समस्या से अवगत कराया। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही उक्त समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने पालकोट पट्टी के गांवों के विकास के लिए एक करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से यहां गांवों की मूल समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने ग्राम रणाकोट पहुंचकर यहां गांववासियों की समस्याओं को जाना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही उक्त समस्याओं के निराकरण के निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शनिवार को वह क्वीली पट्टी के भ्रमण पर रहेंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, राजेश रावत, लक्ष्मी नारायण, कुंवर सिंह, भगवान सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!