टिहरी
भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के चम्बा पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ एवं ढोल दमो से स्वागत किया।
गुरुवार को प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार चम्बा पहुँचे आदित्य कोठारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व ढ़ोल दमो से स्वागत किया।आदित्य कोठारी ने वीसी गब्बर सिंह स्मारक एवं श्रीदेव सुमन स्मारक पर पुष्प अर्पित किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नोटियाल , पूर्व जिलाध्यक्ष महरबान सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट,मण्डल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ,सन्दीप रावत, सभासद विक्रम चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत, अंकित सजवाण, शोभनी धनोला, परमवीर पंवार, आदि मौजूद रहे।
बलवंत रावत
संपादक