Thursday, December 7, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home टिहरी गढ़वाल

टिहरी झील महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई

Balwant Rawat by Balwant Rawat
January 19, 2023
in टिहरी गढ़वाल
टिहरी झील महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टिहरी
टिहरी झील महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिहरी झील महोत्सव के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों सहित समस्त व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया टिहरी झील महोत्सव 2023 दिनांक 10 मार्च से 12 मार्च, 2023 तक नई टिहरी एवं कोटी कालोनी टिहरी में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आध्यात्मिक प्रकाश, स्थानीय लोक संस्कृति एवं इंडो वेस्टर्न कार्यक्रम के साथ ही योगा, मैराथन, खेल, साईकिल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय परिधान शाॅ, लाइट एण्ड साउण्ड शाॅ, फिल्म एवं फूड फेस्टिवल, हाॅट इयर बैलून, पैराग्लाइडिंग, जेटी पर इवनिंग कार्यक्रम आदि कई कार्यक्रम किये जाने प्रस्तावित हैं। इसी के अनुसार सभी अधिकारियों को प्लान आउट करने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम स्थल पर किट जोन, एल्डर जोन, फिशिंग जोन, स्लाइड शाॅ गैलरी, रेस्ट/चेंजिंग रूम, प्रवेश बिन्दु पर सहायता केन्द्र, सेल्फी प्वाइंट बनाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा द्वारा समस्त कार्यक्रम आयोजन का मेप बनाने, ड्रोन सर्वे करने तथा जोन वाइज साइनेज लगाने हेतु अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग टिहरी को निर्देशित किया गया। डीटीडीओ को निर्देशित किया गया कि वाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्यक्रमों को लेकर सभी अधिकारियों से दिनांक 25 जनवरी, 2023 तक सुझाव प्राप्त कर लें। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्कूल स्तर पर समिति गठित कर कुछ अच्छे कार्यक्रम उपलब्ध करायें। महोत्सव में प्रतिस्पर्धा संबंधी व्यवस्था व लोगो डिजाइन हेतु एसडीएम एवं डीटीडीओ को, एक कार्यक्रम स्थल से दूसरे कार्यक्रम स्थल तक वाहन व्यवस्था एवं वाहन में गाईड की व्यवस्था हेतु एआरटीओ एवं डीटीडीओ को, खेल आयोजन हेतु डीओ पीआरडी एवं क्रीड़ा अधिकारी को, फूड स्टाॅल हेतु पूर्ति विभाग को, पेयजल व्यवस्था हेतु जल संस्थान को साफ-सफाई व्यवस्था हेतु ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही निमंत्रण पत्र, सर्टिफिकेट, गिफ्ट, मोमेंटो, प्रचार-प्रसार आदि अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ कोटी कालोनी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

जनपद टिहरी गढ़वाल मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया कार्यक्रम का आयोजन

अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा द्वारा ली गई अपने कार्यालय कक्ष मे बैठक

उत्तराखंड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा किया गया गंगी गांव का भर्मण

ShareSendTweet
Previous Post

टिहरी जनपद मे 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार

Next Post

भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष रतन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वाग

Related Posts

जनपद टिहरी गढ़वाल मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया कार्यक्रम का आयोजन
टिहरी गढ़वाल

जनपद टिहरी गढ़वाल मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया कार्यक्रम का आयोजन

December 6, 2023
अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा द्वारा ली गई अपने कार्यालय कक्ष मे बैठक
टिहरी गढ़वाल

अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा द्वारा ली गई अपने कार्यालय कक्ष मे बैठक

December 6, 2023
उत्तराखंड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा किया गया गंगी गांव का भर्मण
टिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा किया गया गंगी गांव का भर्मण

December 6, 2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया जागरूक कार्यक्रम का आयोजन
टिहरी गढ़वाल

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया जागरूक कार्यक्रम का आयोजन

December 5, 2023
उत्तराखंड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा खंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई
टिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा खंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई

December 5, 2023
नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अंतर्गत स्मार्टफोन शिक्षा पर निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम पंचायत आराकोट विकासखंड चम्बा मे हुआ शुभारंभ
टिहरी गढ़वाल

नारी शक्ति एवं डिजिटल सशक्तिकरण के अंतर्गत स्मार्टफोन शिक्षा पर निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम पंचायत आराकोट विकासखंड चम्बा मे हुआ शुभारंभ

December 5, 2023
Next Post
भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष रतन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वाग

भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष रतन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वाग

Recent Posts

  • जनपद टिहरी गढ़वाल मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा द्वारा ली गई अपने कार्यालय कक्ष मे बैठक
  • उत्तराखंड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा किया गया गंगी गांव का भर्मण
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किया गया जागरूक कार्यक्रम का आयोजन
  • उत्तराखंड शासन के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा द्वारा खंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!