ठाकुर वीर सिंह कंडारी की स्मृति में किया गया भव्य मेले का आयोजन

Spread the love

ठाकुर वीर सिंह काडारी जी की स्मृति में भव्य मेला का आयोजन।

टिहरी

ग्राम पंचायत मंजगाव वीननगर में स्वगीर्य ठाकुर वीर सिंह काडारी स्मृति मेले का आयोजन किया गया। जिसमें ठाकुर वीर सिंह काडारी जी को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तथा एक गोष्ठी के माध्यम ठाकुर वीर सिंह काडारी जी के कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ठाकुर वीर सिंह काडारी जी का जन्मस्थान मंजगाव सकलाना में सन् 21 अप्रैल 1921को हुआ। तथा इनकी मृत्यु 26 मई 2010 हुई उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य शिक्षा के क्षेत्र में गांव गांव में विद्यालय खुलवाएं अपने पैसे देकर विधालय के लिए भूमि दान दी व रा ई का पुजार गांव में विधालय हेतु भूमि खरीदकर दान दी व शराब विरोधी रास्ते जंगली जानवरों के लिए चहल का निर्माण जैसे अनेक कार्य उनके द्वारा किए गए। पूरे क्षेत्र में उनको दानवीर के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में आये आगंतुकों द्वारा भविष्य में इस मेले को विस्तृत रुप में व भव्य रूप से मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ब्वपारिक एवं अन्य गतिविधियों संस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। मेले में बाहर से आए व्यापारियों द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में गोविंद सिंह काडारी, कमलेश सकलानी ब्लाक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल , धनसिह नकोटी , दिनेश उनियाल, हर्षदेव उनियाल ,कुशल कंडारी, कुंदन सिंह राजवीर कंडारी , महावीर धनोला, हुकम सिंह काडारी, सुरेंद्र सिंह (गांधी) कुंवर सिंह जोत सिंह काडारी, विपुल कंडारी, विजयपाल सिंह विरेन्द्र कंडारी राजपाल आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!