टिहरी : लोक अदालत में अपर जिला न्यायाधीश रमा पाण्डेय की बैंच द्वारा कुल 15 वादों का किया गया निस्तारण।

Spread the love

टिहरी : राष्ट्रीय अदालत में अपर जिला न्यायाधीश रमा पाण्डेय की बैंच द्वारा कुल 15 वादों का किया गया निस्तारण।


नई टिहरी 11 दिसम्बर 2021 (द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय एवं बाहय न्यायालयों / राजस्व न्यायालयों में किया गया. जिसमें वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकृति के बादों का निस्तारण किया गया जैसे फौजदारी के शमनीय मामले राजस्व सम्बन्धित मामले, धारा 138 एन. आई एक्ट सम्बन्धित मामले, विद्युत एवं जलकर मामले मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बन्धित मामले, वेतन भत्तो एवं सेवानिवृत्त से संबंधित मामले, श्रम सम्बन्धित सामले, दीवानी बाद वैवाहिक वाद घरेलू हिंसा वाद एवं बैंक एवं ऋण वसूली से सम्बन्धित मामले एवं अन्य ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकें।

दिनांक 11.12.2021 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में माननीय मा० अपर जिला न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल श्रीमती रमा पाण्डेय की बैंच द्वारा कुल 15 वादों का निस्तारण रू० 50,27,736/ धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। मा० कुटुम्ब न्यायालय टिहरी गढ़वाल श्री शेष चन्द्र की बेंच द्वारा कुल 19 वादों का निस्तारण रू० 6,26,200/- धनराशि के सुलह समझौते के आधार पर किया गया। मा० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल श्री विनोद कुमार बर्मन की बैंच द्वारा कुल 75 वादों का निस्तारण रू० 1,44.85,961 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। सिविल जज “सी०डि०” टिहरी गढ़वाल रीतिका सेमवाल की बेंच द्वारा कुल 14 वादों का निस्तारण रू० 33,14,722/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। अपर सिविल जज़ सी०डि टिहरी गढ़वाल श्रीमती ममता पत की बच द्वारा कुल 13 वादों का निस्तारण रू0 14,38,633 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। सिविल जज जूडि०” नई टिहरी निशा देवी की बैंच द्वारा कुल 22 वादों का निस्तारण रू० 50,87,000 /- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज “जूड़ि०” नरेन्द्रनगर श्री शम्मू संतवाल की बेंच द्वारा कुल 15 वादों का निस्तारण रू० 27,13,897 / धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज “जुडि कीर्तिनगर श्री मनोज राणा की बैंच द्वारा कुल 19 वाद का निस्तारण रू० 30,70,950 /- घनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज जूडि० प्रतापनगर श्री रवि अरोड़ा की बैंच द्वारा कुल 08 वादों का निस्तारण रू० 12,96,000/- धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 26 वादों का निस्तारण रू० 14,92,534 / धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया।

अतः जनपद टिहरी गढ़वाल में कुल 268 वादों का निस्तारण रू० 3,85,53,633 /- (तीन करोड़, पिच्चासी लाख, तिरेपन्न हजार छः सौ तेतीस) की धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया ।


Spread the love
error: Content is protected !!