Tuesday, January 31, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

कुलपति डॉ ध्यानी टॉपर्स छात्र छात्राओं को सम्मानित करने पहुँचे राजकीय महाविद्यालय बड़कोट

Balwant Rawat by Balwant Rawat
October 19, 2022
in उत्तराखण्ड
कुलपति डॉ ध्यानी टॉपर्स छात्र छात्राओं को सम्मानित करने पहुँचे राजकीय महाविद्यालय बड़कोट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

कुलपति डॉ० ध्यानी टॉपर्स छात्र छात्राओं को सम्मानित करने पहुंचे राजकीय महाविद्यालय बड़कोट

उत्तरकाशी
राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० पी०पी० ध्यानी टॉपर्स छात्र-छात्राओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे| महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कुलपति महोदय ने सर्वप्रथम शहीद दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने गृह विज्ञान के विभाग की प्रदर्शनी, कला संकाय द्वारा रंवाई की सांस्कृतिक विरासत तथा विज्ञान संकाय द्वारा रोजमर्रा की ज़िन्दगी में विज्ञान पर पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सम्मान समारोह कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर महाविद्यालय में वर्ष 2020-2021 में टॉपर्स छात्र-छात्राओं में बी० एस-सी० से कु. कंचनबाला, कु. अंशिका डिमरी, कु. आंचल तथा बी० ए० से कु. नीतिका, कु. खुशबू, कु. काजल को कुलपति महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ एंटी ड्रग्स से पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता के तीन उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. के तीन विशिष्ट छात्र-छात्राओं एन.एस.एस. के तीन विशिष्ट छात्र-छात्राओं एवं रोवर्स-रेंजर्स के तीन विशिष्ट छात्र-छात्राओं को कुलपति महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय द्वारा इस वर्ष विभिन्न विषयों की विभागीय परिषद के अंतर्गत की गई गतिविधियों में विषय हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र,भूगोल भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित अर्थशास्त्र एवं इतिहास में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कुलपति डॉ० पी० पी० ध्यानी जी ने छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न बातों पर छात्रों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें सफलता प्राप्त करने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए । उन्होंने कहा कि हमेशा ऐसा सोचना यह चाहिए कि मैं मैं एक महत्वपूर्ण इंसान हूं। अपने में खुशी खुश होना चाहिए, अपने जीवन में अपनी परिधि से बाहर ज्ञान प्राप्त करने की सकारात्मक सोच रखनी चाहिए और नकारात्मक सोच को हटाना चाहिए। हमेशा संतुष्ट रहने एवं आत्म चिंतन करने की आवश्यकता होनी चाहिए, असफलता को सफलता में बदलने की सोच विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय द्वारा जितना हो पाएगा, उतनी मदद की जाएगी। उन्होंने महाविद्यालय के कर्मचारी, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं की भूरी भूरी प्रशंसा की। सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू भट्ट ने कुलपति को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, एवं कुलपति जी का महाविद्यालय में पधारने पर कुलपति जी का आभार व्यक्त किया। कुलपति डॉ ध्यानी द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया | कुलपति द्वारा प्राचार्य एवं शिक्षकों के मध्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उन्नयन एवं क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का निराकरण किया | उक्त कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जगदीश चंद्र रस्तोगी, डॉ० बी. एल. थपलियाल, डॉ. संगीता रावत,‌ डॉ. विनय शर्मा, डॉ. दिनेश शाह, डॉ. दया प्रसाद ने गैरोला, डॉ. अविनाश मिश्रा, डॉ. प्रमोद नेगी, डॉ. अर्चना कुकरेती, पूनम, शीतल, राहुल राणा, शार्दुल विष्ट, दीपेंद्र, दीपक, यशपाल, दुर्गा लाल एवं उपेन्द्र सिंह सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण दी शुभकामनाएं

ShareSendTweet
Previous Post

जिलाधिकारी डॉ सौरव गहरवार की अध्यक्षता मे आज जिला स्तरीय परिषदीय परीक्षा की बैठक आयोजित की गई

Next Post

विकास भवन नई टिहरी मे 20 को दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है

Related Posts

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत

January 31, 2023
उत्तराखंड में घूमने आने वाली  बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है

January 31, 2023
नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण दी शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण दी शुभकामनाएं

January 26, 2023
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज टिहरी जिलाधिकारी को किया गया सम्मानित
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज टिहरी जिलाधिकारी को किया गया सम्मानित

January 25, 2023
देवभूमि के साथ उत्तराखंड को जाना जाए देवियों की भूमि से  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

देवभूमि के साथ उत्तराखंड को जाना जाए देवियों की भूमि से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

January 24, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के जालोर पहुँचकर मंदिर मे किये दर्शन
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के जालोर पहुँचकर मंदिर मे किये दर्शन

January 22, 2023
Next Post
टिहरी के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार।

विकास भवन नई टिहरी मे 20 को दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है

Recent Posts

  • जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को किये आदेश निर्गत
  • उत्तराखंड में घूमने आने वाली बाहरी राज्यों के चालकों के लिये यह खबर महत्वपूर्ण है
  • गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा को दी गईं भावपूर्ण विदाई
  • चम्बा थाना पुलिस ने 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा 11 फरबरी को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!