बिग ब्रेकिंग : आखिर उत्तराखंड कांग्रेस को मिल गया नया प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष, नामों पर लग गई मुहर।

Spread the love

बिग ब्रेकिंग : आखिर उत्तराखंड कांग्रेस को मिल गया नया प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष, नामों पर लग गई मुहर।

आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में नये प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष का ऐलान कर दिया है। रानीखेत से विधायक करन माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और यशपाल आर्य को सदन का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। वहीँ खटीमा से विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। यशपाल आर्य व भुवन कापड़ी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

करन माहरा ने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। करन माहरा ने कहा भाजपा सरकार की विफलताओं एवं जनसरोकारो से जुड़े सभी मुद्दों को पूरी शक्ति के साथ समस्त कांग्रेस के साथियों को साथ लेकर लड़ेंगे।


Spread the love
error: Content is protected !!