उत्तराखंड बीजेपी में अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन शुरू। तीन नाम चर्चाओं में। 

Spread the love

उत्तराखंड बीजेपी में अब नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मंथन शुरू। तीन नाम चर्चाओं में। 

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दूसरी जिम्मेदारी देने की तैयारी

पुष्कर सिंह धामी दोबारा मुख्यमंत्री चुने गए हैं। अब बात करें प्रदेश में सरकार और संगठन में तालमेल बिठाने की तो मुख्यमंत्री कुमाऊं से आते हैं और राजपूत चेहरा है तो पार्टी अब गढ़वाल से किसी ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर मंथन कर रही है।

जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से गढ़वाल से किसी ब्राह्मण नेता को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है

प्रदेश अध्यक्ष के लिए धर्मपुर विधानसभा से लगातार दो बार विधायक विनोद चमोली, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद ग़ैरोला व बद्रीनाथ से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के नाम पर बीजेपी चर्चा कर रही है।

तीनों पार्टी के पुराने पदाधिकारी हैं और तीनों ब्राह्मण हैं और गढ़वाल गढ़वाल से हीआते हैं।

विनोद चमोली गढ़वाल के ब्राह्मण हैं, लम्बा राजनीतिक अनुभव है और पार्टी के युवा चेहरे के रूप में चर्चाओं में हैं।

महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ के पूर्व विधायक है और छात्र राजनीति से ही जनसंघ और भाजपा में कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चाओं में है

भाजपा इन 3 चेहरों में से किसी एक पर प्रदेश अध्यक्ष का दांव खेल सकती है।


Spread the love
error: Content is protected !!