मंत्री डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल ने 12 जरूरतमंद लोगों को वितरित किये 55 हजार के चेक

Spread the love

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने 12 जरूरतमंद लोगों को वितरित किए मुख्यमंत्री राहत कोष के एक लाख 55 हजार रुपए के चैक

 

ऋषिकेश

 

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के 12 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के एक लाख 55 हजार रुपए के चैक वितरित किए।
बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान हजारों जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किये गए। उन्होंने बताया कि सरकार अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक कि लिए कार्य कर रही है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि उनकी ओर से सदैव जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रही है। ऋषिकेश की जनता के साथ सदैव खड़े हैं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निर्धन वर्ग की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के 12 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के 1 लाख 55 हजार रुपए के चैक वितरित किए। इस मौके पर तहसीलदार अमृता शर्मा, भाजपा नेता मनोज जखमोला, प्रधान सागर गिरी, पार्षद रीना शर्मा, सोनिया कश्यप, राजकुमारी, वीरा देवी, बबली, रेखा देवी, रवींद्र कुमार, रोशनी देवी, हिमा देवी, पूनम देवी, विजय लक्ष्मी, कल्पना, शिवराज आदि उपस्थित थे।


Spread the love
error: Content is protected !!