Wednesday, October 4, 2023
  • Login
Tehri Xpress | uttarakhand news, Breaking news, Tehri News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक का विमोचन किया

Balwant Rawat by Balwant Rawat
May 7, 2023
in उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक का विमोचन किया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में ‘‘साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक डीजीपी उत्तराखण्ड श्री अशोक कुमार एवं पूर्व डी.आर.डी.ओ वैज्ञानिक श्री ओ.पी. मनोचा द्वारा लिखी गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पुस्तक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर लिखी गई है। इसके लिए उन्होंने दोनों लेखकों एवं प्रभात प्रकाशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री अशोक कुमार एवं श्री ओ.पी मनोचा ने साइबर अपराधों का विश्लेषण करती व सत्य घटनाओं पर आधारित यह पुस्तक लिखी है, इससे साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को बहुत मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में जहां एक ओर सच्ची घटनाओं का जिक्र करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है, वहीं दूसरी ओर पुस्तक मनोरंजक भी है। पुस्तक का एक-एक पृष्ठ लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक की श्री अनिल रतूड़ी जी और प्रो. सुरेखा डंगवाल जी ने समीक्षा की, जो पुलिस, प्रशासन एवं समाज को भली प्रकार समझते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक के कुछ मुख्य अंशों का जिक्र भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर क्राइम आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और प्रदेश के डीजीपी द्वारा इस चुनौती के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करना इस पुस्तक की प्रासंगिकता को और भी अधिक बढ़ा देता है। आज जैसे-जैसे तकनीक विकसित होती जा रही है, वैसे-वैसे साइबर क्राइम का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। साइबर अपराध पुलिस और अपराधियों के बीच कभी न खत्म होने वाला एक ऐसा खेल है, जिसमें दोनों ही एक दूसरे से आगे रहने की होड़ में रहते हैं। साइबर अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि अपराधी रोज नई-नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस भी रोजाना नई-नई तकनीकों का सहारा लेकर अपराधियों के द्वारा बिछाये जा रहे इस जाल को तोड़ने का कार्य कर रही है। हम स्वयं भी इस तकनीकी अपराध से बच सकते हैं, बस जरूरत है हमें जागरूक होने की।

पुस्तक के लेखक डीजीपी श्री अशोक कुमार ने पुस्तक विमोचन के अवसर पर साइबर अपराध से जुड़ी अनेक घटनाओं की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचाव के लिए हमें किस प्रकार सतर्क रहना है, इसकी भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। साइबर अपराध और उससे पार पाने के लिए हमारे सामने क्या चुनौतियां हैं, इसकी भी उन्होंने जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व महानिदेशक श्री अनिल रतूड़ी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रभात प्रकाशन से श्री पियूष कुमार, डॉ. अलकनंदा अशोक, श्रीमती शक्ति मनोचा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा रेखा आर्या

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई

शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती

ShareSendTweet
Previous Post

टिहरी पुलिस की जल पुलिस शाखा ने बचाई गंगा नदी मे डूबते हुए की जान

Next Post

एन टी आई एस स्कूल पैन्यूला मे हुआ नीट परीक्षा का सफल आयोजन

Related Posts

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा  रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से मिलती है हम सब देशवासियों को नई दिशा नई सोच नई प्रेरणा रेखा आर्या

September 24, 2023
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई
उत्तराखण्ड

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक ऋषिकेश मे आयोजित की गई

September 18, 2023
शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती
उत्तराखण्ड

शासन ने किए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले देखिये किसको कहाँ मिली नई तैनाती

September 13, 2023
डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिए निरीक्षण करने के निर्देश
उत्तराखण्ड

डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिए निरीक्षण करने के निर्देश

September 9, 2023
रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की
उत्तराखण्ड

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की

September 8, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया 941. 39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में किया 941. 39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

September 8, 2023
Next Post

एन टी आई एस स्कूल पैन्यूला मे हुआ नीट परीक्षा का सफल आयोजन

Recent Posts

  • टिहरी जनपद के पूर्णानंद खेल मैदान मुनिकीरेती मे आज से राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2023 का हुआ आगाज
  • टिहरी जिले मे आज दोपहर महसूस किए गए भूकंप के झटके
  • श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल किये घोषित
  • नगर पालिका परिषद देवप्रयाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा किया गया राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला 2023 की तैयारियों का जायजा दिए निर्देश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टिहरी गढ़वाल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • विरासत
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

बलवंत रावत
संपादक

पता : Dikhol Gaon Post Chamba Tehri 249145
दूरभाष : +91-9758344195
ई मेल : editortehrixpress@gmail.com
वेबसाइट: www.tehrixpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tehrixpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 tehrixpress.in - Deisgned & Developed by Ascentrek.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!