Big Breaking : टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की बहू कोचि एरपोर्ट से गिरफ्तार। 

Spread the love

Big Breaking : टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की बहू कोचि एरपोर्ट से गिरफ्तार।

टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय से जुड़ी इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के छोटे भाई सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया को गिरफ्तार कर लिया है। उपाध्याय की वांटेड बहू नाजिया को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नाजिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। देहरादून पुलिस कोच्चि रवाना हो गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय की बहू नाजिया करोड़ों की सरकारी और गैर सरकारी जमीन-प्रॉपर्टी धोखाधड़ी सहित निजी कंपनियों के कई गंभीर फर्जीवाड़े के मामले में लंबे समय से फरार चल रही थी। गंभीर मामलों में इनामी अपराधी नाजिया की गिरफ्तारी लुकआउट नोटिस के तहत हुई है। उन्हें कोच्चि पुलिस ने बुधवार रात कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि नाजिया कोच्चि एयरपोर्ट से देर रात लगभग 10:30 बजे देश छोड़ने की फिराक में थी। उससे पहले ही नाजिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी कोच्चि पुलिस ने देहरादून पुलिस को दे दी है, जिसके बाद दून पुलिस कोच्चि में नाजिया को कस्टडी में लेने के लिए रवाना हो गई है।


Spread the love
error: Content is protected !!