उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशियों द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भितरघात के आरोपों को लेकर घमासान जारी।

Spread the love

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशियों द्वारा अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भितरघात के आरोपों को लेकर घमासान जारी।

अब यमुनोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक केदार सिंह रावत ने प्रदेश संगठन के एक बड़े पदाधिकारी पर भितरघात का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत पार्टी फोरम में करने की बात कही है। विधायक केदार रावत ने कहा कि यमुनोत्री सीट पर उनके खिलाफ काम किया गया है‚ जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचा है। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भी चुनाव के दौरान पार्टी के लोगों पर भितरघात का आरोप लगाया है। भाजपा में भितरघात का आरोप लगाने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लक्सर विधायक संजय गुप्ता‚ चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़़ी‚ काशीपुर प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, कैंट प्रत्याशी सविता कपूर‚ कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के बाद अब केदार सिंह रावत के आरोपों ने पार्टी नेताओं को दुविधा में डाल दिया है। हालांकि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इन मामलों को प्रदेश स्तर पर ही हल कर लेने की बात कही है। पार्टी ने महामंत्री संगठन अजय कुमार को इन आरोपों की जांच का काम सौंपा है।


Spread the love
error: Content is protected !!