चंबा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सजवान का आकस्मिक जताया शोक कल कोटी कॉलोनी में होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

 

टिहरी चम्बा

चंबा। चंबा नगर के होटल ऐसोशिएशन के अध्यक्ष तथा चंबा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद सजवाण (52)के निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। विनोद बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे ,उनका उपचार नई दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से चंबा नगर और उनके गांव गुल्डी में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै, पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, दर्मियान सिंह सजवाण, नरेन्द्र चंद रमोला,साब सिंह सजवाण, संजय मैठाणी, बलवीर नेगी, परमजीत सजवाण, महिपाल सजवाण, कुंवर सिंह सजवाण सहित कई लोगों ने दुख जताया है। कल उनका अंतिम संस्कार कोटी कॉलोनी में किया जायेगा


Spread the love
error: Content is protected !!