श्री राम गौधाम सेवा समिति के द्वारा गढ़वाल मंडल में गौ माता बचाओ, गौ संरक्षण, संवर्धन गौ जन जागरण यात्रा चल रही है, यात्रा का छटवे दिन तीर्थ नगरी देवप्रयाग गौशाला में गौशाला प्रबंधक इंद्र दत्त रतूड़ी,रविन्द्र सिंह, गौसेवक मदन सिंह,मीना देवी,द्वारा स्वागत किया गया, गौ माता बचाओ यात्रा के पदाधिकारियों के द्वारा देवप्रयाग में अरण्यक जन सेवा संस्था द्वारा संचालित की जा रही निराश्रित,घुमंतू,गायों की अरण्यक गौशाला बागी देवप्रयाग में जा कर संस्था द्वारा गौसेवा के कार्य की प्रसंशा की गई, और दिन प्रतिदिन हो रही गौ माता की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की गई। समिति के संस्थापक जगदीश भट्ट, संरक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता मोहन काला, द्वारा बताया गया कि गढ़वाल मंडल में इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में गौ माता के प्रति जन जागरूकता, और प्रत्येक 5 गांव में एक गौसाला का निर्माण करना, गौ माता की सेवा के लिए सभी को आगे आना, निकटतम गौशालाओं में सहयोग करना, इत्यादि से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। सातवें दिन गो यात्रा का समापन भरत मंदिर झंडा ऋषिकेश में होगा। उसके बाद सड़कों पर घूम रही आवारा गायों की दुर्दशा से सरकार को भी अवगत कराया जाएगा।
बलवंत रावत
संपादक