हरेला पर्व खुशहाली प्रकृति संरक्षण का प्रतीक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों में हर वर्ष किया जाएगा वृक्षारोपण कुलपति एन के जोशी

Spread the love

टिहरी
**हरेला पर्व खुशहाली, प्रकृति संरक्षण का प्रतीक
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों/संस्थानों में वृहद स्तर पर प्रतिवर्ष किया जायेगा वृक्षारोपण – प्रो0एन0के0 जोशी।**

दिनांक 19 जुलाई, 2023 को श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल में मिश्रित प्रजाति के विभिन्न फलदार व चारा प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। विश्वविद्यालय मुख्यालय में इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों एंव अधिकारियों द्वारा वृहद स्तर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय में पौधारोपण किया गया।
कुलपति प्रो0 जोशी द्वारा इस अवसर पर हरेला पर्व के महत्व तथा प्रकृति संरक्षण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी उन्होनें बताया कि हरेला उत्तराखंड प्रदेश का परम्परागत पर्व है तथा हर वर्ष हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता हैै। प्रो0 जोशी ने कहा कि उत्तराखंड से पूरे देश को प्रकृति संरक्षण का संदेश हरेला पर्व से दिया गया है। उन्होने बताया कि उत्तराखंड प्राकृतिक प्रदेश है तथा प्रकृति संरक्षण यहां के प्रत्येक निवासी का कर्तव्य भी है, तथा पेड़ लगाकर उत्तराखण्ड को हरा-भरा करने की अनूठी पहल के बारे में, और पेड़ो का प्रकृति संतुलन स्थापित करने के अहम पहलु के बारे में बताया गया। कुलपति प्रो0 जोशी के नेतृृत्व में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण अभियान के तहत लगभग 200 पौधे रोपित किये गये। प्रो0 जोशी ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस व अन्य राष्ट्रीय पर्वाें पर भी वृहद वृृक्षारोपण कार्य किये जाएगें तथा सम्बद्ध संस्थानों को भी इस कार्यक्रम से जोडा जायेगा। इस अवसर पर शहतूत, बांझ, काफल, चुलू, संतरा, दालचीनी, रिगांल, देवदार तथा अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण में विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट परीक्षा नियंत्रक डाॅ0 वी0पी0 श्रीवास्तव, सहायक परीक्षा नियंत्रक डाॅ0 हेमन्त बिष्ट, डाॅ0 बी0एल0आर्य सहायक कुलसचिव श्री देवेन्द्र रावत एवं श्री हेमराज चैहान के अलावा विश्वविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!