नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तों को चम्बा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Spread the love

*नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दो अभियुक्तगणों को चम्बा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*

कल दिनांक 04.04.2023 की सांय थाना चम्बा क्षेत्र की एक महिला श्रीमती बीना देवी (काल्पनिक नाम पता) अपनी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री कुमारी रेखा (काल्पनिक नाम) को साथ लेकर थाना चम्बा पर आयी तथा तहरीर दी गई कि 02 लड़कों नीरज सजवाण निवासी ग्राम कोट, टिहरी गढ़वाल व अमन सजवाण पुत्र दलबीर सिंह सजवाण निवासी ग्राम खाकर, टिहरी गढ़वाल द्वारा दिनांक 03.04.2023 की साय ईडन गार्डन होटल चम्बा के पास से उनकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर कांडीखाल क्षेत्र में एक होटल में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया व इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिस पर अविलंब थाने पर मु0अ0सं0 – 13 / 2023 अंतर्गत धारा 363 / 376 (3) / 506 IPC व 5/6 POCSO ACT पंजीकृत किया गया।

*SSP महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तत्काल थानाध्यक्ष चम्बा के नेतृत्व में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।* पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तगणों को मुखबिर की सूचना पर ऋषिकेश रोड से गिरफ्तार किया गया, जो कहीं भागने के फिराक में थे। अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
दोनों अभियुक्तगणों की तत्काल गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा चम्बा पुलिस की प्रशंसा की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. नीरज सजवाण पुत्र रविन्द्र सिंह सजवाण निवासी ग्राम कोट उत्तरकाशी रोड़ थाना चम्बा टि०ग० उम्र करीब 21 वर्ष ।
2. अमन सजवाण पुत्र दलबीर सिंह सजवाण निवासी ग्राम खाकर तहसील नरेन्द्रनगर थाना चम्बा टि०ग० उम्र करीब 23 वर्ष

*पुलिस टीम*
1. एल. एस. बुटोला थानाध्यक्ष चम्बा
2 उ.नि हिमानी पवार
3. उ.नि. दीपक लिंगवाल
4.हे.का. अमित गैरोला
5.हे.का. मदन कन्याल
6.का. दिनेश


Spread the love
error: Content is protected !!