प्रभारी निरीक्षक थाना चंबा पंकज देवरानी द्वारा आज दीपावली पर्व और नशा मुक्ति को लेकर संभ्रांत नागरिकों की बैठक आयोजित की गई

Spread the love

टिहरी

प्रभारी निरीक्षक पंकज देवरानी  चंबा द्वारा कस्बा चंबा क्षेत्रान्तर्गत निवासरत संभ्रांत व्यक्तियों, सी0एल0जी मेंबर्स ,स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा आतिशबाजी की बिक्री करने वाले व्यापारियों के साथ एक गोष्ठी होटल सत्कार चंबा में की गई।
जिसमें आगामी धनतेरस/ दीपावली पर्व को शांतिपूर्वक, आपसी सौहार्द कायम रखते हुए त्योहार को सकुशल संपन्न कराने तथा आतिशबाजी की बिक्री करने वाले दुकानदारों को बिना लाइसेंस प्राप्त किए किसी भी तरह से पटाखों की बिक्री न करने तथा पटाखों की दुकानों में आवश्यक सुरक्षा मानकों/ सुरक्षा हेतु फायर उपकरणों को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने हेतु तथा बाजारों में अपनी अपनी दुकानो के आगे पटरी पर अतिक्रमण न करने हेतु निर्देशित किया गया l साथ ही उपस्थित संभ्रांत नागरिकों एवं व्यापारियों से नशा मुक्ति पर चर्चा की गई। तथा जन सहयोग की अपेक्षा की गई व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर श्री दिनेश बल्लभ वरिष्ठ उपनिरीक्षक, जोगिंदर यादव उप निरीक्षक, विशन सिंह भंडारी (व्यापार मंडल अध्यक्ष चम्बा ) जोत सिंह रावत (व्यापार मंडल महामंत्री चंबा) संजय बहुगुणा, श्री सूरज राणा (पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस) संदीप रावत (नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा चंबा) दर्मियांन सिंह नेगी नगर महामंत्री भाजपा) दर्मियांन सिंह सजवान (पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष चम्बा ) शक्ति प्रसाद जोशी (सभासद नगर पालिका चंबा) सुरम तोपवाल(जिला अध्यक्ष विहिप ) इंद्र सिंह नेगी (पूर्व सैनिक संगठन संरक्षक टिहरी) सोमवारी लाल सकलानी, राजू राणा, विकास रावत, लाल सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!