स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रिया लाल राही का जीवन, संघर्ष व क्रांति” पुस्तक का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया विमोचन।

Spread the love

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रिया लाल राही का जीवन, संघर्ष व क्रांति” पुस्तक का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया विमोचन।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रिया लाल के जीवन पर लिखी पुस्तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रिया लाल राही का जीवन, संघर्ष व क्रांति” पुस्तक का विमोचन किया।
पुस्तक विमोचन से पूर्व जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रियालाल राही को माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। उन्होंने पुस्तक प्रकाशन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुस्तक के लेखक सुरेश भाई ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिन्द्रियालाल राही के साथ बैठकर जितनी घटनायें सुनीं उसी को लिखकर इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। जिसका आज जिलाधिकारी द्वारा विमोचन किया गया। यह पुस्तक समाज और देश को समर्पित की गई है।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल, चिरंजीलाल राही आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!