उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
मुख्यमंत्री आवास में शहद महोत्सव: 60 किलो शुद्ध शहद के साथ मधुमक्खी पालन को मिला बढ़ावा।
टीबी चैंपियनों से संवाद: राज्यपाल ने जाना मरीजों का हाल, स्वस्थ होने के सफर को बताया प्रेरणादायक।
हरिद्वार जिले में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेतीं गिरफ्तार
कोरोना जैसा अनुशासन फिर जरूरी: मुख्यमंत्री धामी ने मिडिल ईस्ट तनाव पर प्रदेशवासियों से साझा किए विचार आज।
उत्तराखंड विकास कार्यों का जायजा लेंगे पीएम मोदी, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड का उद्घाटन होगा सबसे मुख्य आकर्षण।
देहरादून सचिवालय से बिजली संकट पर अपडेट: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश।
गैस सिलिंडर की मांग में बढ़ोतरी की संभावना: प्रशासन ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और भी मजबूत।
10 लाख पंजीकरण के साथ नया कीर्तिमान, चारधाम यात्रा 2026 के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से सज-धज कर तैयार।