काठमांडू। नेपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई। गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार, अनामलिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलारसी के रूप में की गई है। वहीं काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Trending
रसोई के औजार से वार कर भाई घायल
शैक्षिक मानकों की सुरक्षा: रुद्रपुर प्रशासन की छापेमारी ने कीरतपुर में भूमिगत अवैध एनसीईआरटी पुस्तक आपूर्ति नेटवर्क का किया खुलासा
समयबद्ध समाधान का आह्वान: अधिकारियों को खटीमा भ्रमण के दौरान प्राप्त शिकायतों पर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए
बसंत विषुव और फूलदेई: मुख्यमंत्री धामी ने अपने आवास पर पारंपरिक धूमधाम के साथ ऋतु परिवर्तन के उत्सव को मनाया
दर्दनाक नेपाल बस हादसे में सात लोगों की मौत
चम्पावत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए सीएम धामी ने टनकपुर अस्पताल में मरीजों के साथ आत्मीय संवाद किया
नैनीताल में पारंपरिक रूप से मनाया गया फूलदेई पर्व
तेज हवाएं और बारिश बुनियादी ढांचे के लिए खतरा: एसपी रुद्रप्रयाग ने गिरते पेड़ों और बिजली के खंभों के प्रति सतर्कता का आग्रह किया