जसपुर। ऊधम सिंह नगर जनपद के जसपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब निजामगढ़ गांव में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। बताया जा रहा है कि बीते दिन गांव में बच्चों के बीच खेल-खेल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन उसी बात को लेकर बाद में बड़ों के बीच बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे निकाल लिए और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। कुछ ही देर में पूरा इलाका जंग के मैदान में तब्दील हो गया। घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जहां दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इधर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। वहीं एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज पतरामपुर को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और जो भी लोग मारपीट में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
सलीम वास्तिक पर हमला, पुलिस ने विशेष टीम बनाई
उत्तराखंड में यमुना नदी में गिरी कार, दर्दनाक हादसा
नियम 4(1) के अनुपालन न होने पर निलंबन आदेश रद्द
जसपुर की ग्रामीण मारपीट पर कानूनी प्रक्रिया शुरू
दिल्ली शराब नीति फैसला: एजेंसियां हाईकोर्ट जाएंगी
उत्तराखंड में बिजली की कीमतों पर फैसला आज, जनसुनवाई के बाद 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
उत्तराखंड जनगणना 2027 का रोडमैप तैयार, मकान सूचीकरण के जरिए सामने आएगी पलायन और रिवर्स पलायन की सच्ची तस्वीर
सीमा झड़प बदली हवाई और जमीनी ऑपरेशन में