नई दिल्ली। राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां दौसा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहरामच मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ, जब सभी युवक अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।
Trending
राष्ट्रीय गीत प्रस्तुति के लिए आधिकारिक संरचना लागू
वंदे मातरम् प्रोटोकॉल परिपत्र सभी प्रशासनिक और संवैधानिक प्राधिकरणों को भेजा गया
दौसा में भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, छह की मौत
शिक्षा अवसंरचना का कायाकल्प, उत्तराखंड में 16 स्कूलों का पुनर्निर्माण
सीएम धामी ने ओबीसी पहलों की समीक्षा कर सतत और समावेशी विकास पर जोर दिया
महिलाओं के लिए खास योजना का शुभारंभ, लाभार्थियों को भेजी गई सब्सिडी
इस साल बेहतर प्रबंधन वाली चारधाम यात्रा को लेकर सरकार आश्वस्त
गहन महाप्रशिक्षण से चुनावी मशीनरी मजबूत करेगी उत्तराखंड भाजपा