देहरादून। राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आज अंकिता भंडारी केस को लेकर एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया गया है। रविवार सुबह से ही संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्य, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और आंदोलनकारी समूहों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में परेड मैदान पहुंचने लगे। आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह करीब 10 बजे से ही मंच पर वक्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। महापंचायत में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने हिस्सा लिया और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर दोषियों को सख्त सजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लिखी हुई थी। संयुक्त संघर्ष मंच की संरक्षक कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक कई सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में कथित वीआईपी एंगल को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है। उनका कहना है कि जब तक वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं होता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल परेड मैदान में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। महापंचायत को लेकर देहरादून में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
Trending
कार से ट्रिपल डेथ मिलने के बाद राजधानी में तनाव
मौसम को लेकर बड़ा अपडेटः उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों में बदलेगा मिजाज! बारिश-बर्फबारी की संभावना, कोहरे को लेकर भी अलर्ट
अंकिता भंडारी हत्याकांड से उत्तराखण्ड में उबाल
देहरादून न्यूज़ अपडेट: अंकिता केस में जवाब मांगती महापंचायत
सुखवंत सिंह सुसाइड जांच: एसआईटी की तेज कार्रवाई
सूरजकुंड मेला हादसा अपडेट: जांच, एफआईआर और आगे की कार्रवाई
गाजियाबाद केस अपडेट: पुराने घटनाक्रम से जांच में नई परतें
ज्वाइंट सिविल-मिलिट्री हवाई पट्टियों से पहाड़ों में उड़ान संचालन होगा बेहतर